शादी के बाद क्या होता है? | Shadi ke baad kya hota hai : हेलो दोस्तों नमस्कार आज मैं आप लोगों के लिए लेकर आई हूं एक बहुत ही इंटरेस्टिंग टॉपिक जिसमें आप लोगों को बताऊंगी शादी के बाद क्या होता है, क्योंकि शादी क्या होती है यह हर कोई जानता है लेकिन शादी के बाद क्या होता है यह सिर्फ वही लोग जानते हैं जिनकी शादी होती है. इसीलिए जो लड़के लड़कियां कुंवारी होती हैं.

उनके मन में अक्सर करके यह सवाल चलते हैं कि शादी के बाद क्या होता है या फिर जिन लोगों की नई-नई शादी होती है और जिस दिन उनकी सुहागरात होती है तो उन लोगों के मन में भी यह सवाल चलता है की शादी के बाद क्या-क्या होता है ? क्योंकि चाहे जो कार्य हो अगर आपने कभी किया नहीं और 1 दिन बिना सिखाएं करना पड़ जाए तो बेचैनी होने लगती हैं.
क्योंकि कोई यह नहीं सिखाता है कि शादी के बाद क्या-क्या होता है इसलिए हर किसी के मन में यह सवाल आता है एसलिए आज मैं इस सवाल को ध्यान में रखते हुए आप लोगों को आपके इस प्रश्न का एकदम सरल और सटीक शब्दों में आंसर दूंगी अगर आप लोग इस प्रश्न का आंसर पाना चाहते हैं तो कृपया करके इस लेख को शुरू से अंत तक अवश्य करें.
- 1. शादी के बाद क्या होता है ? | Shadi ke baad kya hota hai?
- 1.1. 1. सुहागरात मनाते हैं.
- 1.2. 2. दुल्हन की मुँह दिखाई की रस्म की जाती है.
- 1.3. 3. अंगूठी की रसम की जाती है.
- 1.4. 4. बहु से मीठा बनवाने की रस्म की जाती है.
- 1.5. 5. बहू को घर के रीति रिवाज से परिचित कराया जाता है.
- 1.6. 6. शादी के बाद हनीमून की तैयारी करना
- 1.7. 7. शादी के बाद बेबी प्लैनिंग करना
- 1.8. 8. अपनी अपनी जिम्मेदारियों को समझना
- 2. FAQ : शादी के बाद क्या होता है
- 2.1. पति को समझने के लिए क्या करना चाहिए ?
- 2.2. शादी के बाद लड़कियों में कौन-कौन से बदलाव होते हैं ?
- 2.3. शादी के बाद लड़की इतनी सुंदर क्यों दिखती हैं ?
- 3. निष्कर्ष
शादी के बाद क्या होता है ? | Shadi ke baad kya hota hai?
जब कोई लड़का किसी लड़की को 1 रात लड़की के घर में रुक कर शादी की सभी रस्मों को निभाने के बाद लड़की को अगली सुबह उसके घर से विदा कराकर अपने घर लाता है तो सबसे पहले गेट पर लड़के की मां और बेटा और बहू दोनों की आरती करती है उसके बाद बहू का ग्रह प्रवेश करवा कर उसे उसके सुहागरात वाले कमरे में बैठा देती हैं, यह से शुरू होते हैं शादी के बाद होने वाले सारे काम जैसे,
1. सुहागरात मनाते हैं.
शादी के बाद बहू को सबसे पहले ससुराल में ग्रह प्रवेश कराकर उसके सुहागरात वाले कमरे में बैठा दिया जाता है उसके बाद उस कमरे में लड़की का पति जाता है, फिर वह अपनी पत्नी के पास आकर उससे बात करने की कोशिश करता है और फिर बातों ही बातों में लड़की अपने पति से घर के रीति रिवाज कैसे हैं और घर में सब को क्या पसंद है ?

क्या नहीं पसंद है यह सारी बातें पूछ लेती है. उसके बाद दोनों एक दूसरे को भली-भांति जानते हैं फिर आपस में रोमांटिक बातें करते हुए सुहागरात की शुरुआत करते हैं. उस रात आपस में करवटें बदलते रहते हैं और सुबह हो जाती हैं.
2. दुल्हन की मुँह दिखाई की रस्म की जाती है.
शादी की सुहागरात बीतने के बाद ससुराल में दुल्हन की मुहावरे की रस्म की जाती है. जिसमें दुल्हन सज धज कर अपने कमरे में बैठी रहती है और उसे देखने के लिए गांव की सभी औरतें नेक के तौर पर कुछ ना कुछ लेकर आती हैं और दुल्हन का मुंह देखकर नेक देती हैं और दुल्हन भी उन लोगों के पैर छूकर उन लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं.
3. अंगूठी की रसम की जाती है.
शादी के बाद ससुराल में सुहागरात के बाद आने वाली अगली सुबह को अंगूठी की रस्म की जाती है. जिसमें दूध से भरे एक थाल में सोने की अंगूठी डाल दी जाती है और फिर दूल्हा और दुल्हन से उस अंगूठी को खोजने के लिए कहा जाता है.
दूल्हा दुल्हन में से जो पहले अंगूठी को खोज लेता है, तो गांव के लोगों उसे बहुत आशीर्वाद देते हैं और जो अंगूठी नहीं पाता है, तो उन्हें गाना गाकर गालियां देती हैं. यह रस्म काफी महत्वपूर्ण बताई गई है.
शादी के बाद ससुराल में सभी प्रकार की रस्में होने के बाद बहू से मीठा बनाने के लिए कहा जाता है तब बहू को अकेले ही उन लोगों के लिए मीठा बनाना होता है मीठा बनाने के बाद जब बहू सभी को मीठा खिलाती है तो ससुराल वाले बहू को नेक के तौर पर पैसे गहने जो हो सकता है वह देते हैं और खाना कैसा बना है ?

इसके विषय में भी बताते हैं इसीलिए बहू को चाहिए कि वह पहले से ही अपने घर से सारी चीजें बनाना सीख ले ताकि ससुराल में आने के बाद कोई परेशानी ना हो.
5. बहू को घर के रीति रिवाज से परिचित कराया जाता है.
बहू के हाथ का भोजन करने के बाद घर का मुखिया बहू को घर की रीति रिवाज क्या है, इन सब से परिचित कराते है और सास बहू को किचन का सारा काम कब और कैसे होता है यह सारी जानकारी अच्छे से बता देते हैं उसके बाद बहू उन्हीं तौर तरीको को पनाकर उस घर में रहने लगती हैं.
6. शादी के बाद हनीमून की तैयारी करना

शादी के बाद जब सभी प्रकार की रस्में हो जाती हैं, तो उसके बाद पति पत्नी हनीमून जाने की तैयारी करते हैं. वह दोनों हनीमून के लिए ऐसी जगह सिलेक्ट करतें हैं जो दोनों किं पसंद की हो ,उसके बाद घर वाला का आशीर्वाद लेकर दोनों हनीमून के लिए निकल जाते है और फिर वह पर दोनों एक दूसरे को अच्छे से समझते है और खूब सारी मस्ती करते हैं.
7. शादी के बाद बेबी प्लैनिंग करना
शादी के बाद जब पति-पत्नी हनीमून से वापस आते हैं. उसके बाद दोनों बेबी प्लानिग करते हैं, बेबी प्लानिंग के तहत पति पत्नी बच्चे की परवरिश, पढ़ाई लिखाई आदि के विषय में विचार करते हैं, प्लानिंग सफल होने के बाद दोनों अपने सपने को पूरा करते हैं.
8. अपनी अपनी जिम्मेदारियों को समझना

शादी के बाद जब सभी रस्में हो जाती हैं बेबी प्लानिंग भी हो जाती है उसके बाद पति घर चलाने के लिए सारी जिम्मेदारियां अपने ऊपर ले लेता है और कोई ऐसा काम चुनते है जिससे वह अपना घर आराम से चला सके तो इधर पत्नी भी एक अच्छी हाउसवाइफ बन कर अच्छे से घर को संभालती है साथ में बहुत से बहुए जॉब भी करती हैं और घर को भी संभालती हैं.
क्योंकि शादी के बाद पति और पत्नी दोनों की जिम्मेदारियां अधिक बढ़ जाती हैं इसीलिए जिम्मेदारियों को संभालना आवश्यक होता है.
FAQ : शादी के बाद क्या होता है
पति को समझने के लिए क्या करना चाहिए ?
शादी के बाद लड़कियों में कौन-कौन से बदलाव होते हैं ?
शादी के बाद लड़की इतनी सुंदर क्यों दिखती हैं ?
निष्कर्ष
तो दोस्तों जैसा कि आज हमने आप लोगों को इस लेख के माध्यम से शादी के बाद क्या होता है इस टॉपिक से संबंधित जानकारी प्रदान की है जिसमें मैंने आप लोगों को शादी होने वाले दिन से लेकर ससुराल में होने वाली अगली सुबह तक होने वाले सभी प्रकार के रस्मों को बताया हैं अगर आप लोगों ने इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़ा होगा तो आप लोगों को शादी के बाद क्या होता है इस प्रश्न का सटीक और सरल आंसर प्राप्त हो गया होगा.