सुबह का सपना देखना | Subah ka Sapna dekhna : दोस्तों सुबह का सपना देखना किस तरह से सच और गलत होता है क्या वास्तव में सुबह का सपना देखना सच होता है या फिर सुबह का सपना केवल एक अद्भुत दृश्य होता है हालांकि मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि सुबह के देखे हुए सपने ज्यादातर सच होते हैं।

हालांकि मनुष्य को सपने रात में या सोते समय कभी भी दिखाई दे सकते हैं क्योंकि सपनों का कोई समय निश्चित नहीं होता है हमारी मन की भावनाएं या सोच या विचारधारा कभी भी सपनों का रूप ले सकती है। लेकिन कभी-कभी सपने हमारी सोच और विचार धाराओं के विपरीत दिखाई देते हैं जो हमें कहीं ना कहीं भयभीत करते हैं.
सपनों में किसी भी प्रकार के दृश्य हमारे लिए भविष्य की प्रेरणा से प्रेरित होते हैं भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में भी बताते हैं सपनों के अलग-अलग संकेत मिलते हैं ऐसे में आइए हम सुबह का सपना देखना से संबंधित संकेतों के बारे में जानते हैं।
वैसे तो सुबह के सपने ज्यादातर सही माने जाते हैं अधिकांश लोग यह मानते हैं कि जो शौक नहीं सुबह सुबह देखते हैं उसमें बहुत से सपने सच साबित हो जाते हैं लेकिन कुछ सपने सच साबित नहीं होते हैं बल्कि उनका विपरीत अर्थ बन जाता है। ऐसा कई बार लोगों के साथ हुआ है कि जो सपना सुबह-सुबह देखे हैं उनके विपरीत उनको प्रतिफल भी मिला है।
- 1. सुबह का सपना देखना | Subah ka Sapna dekhna
- 2. बच्चे को मस्ती करते हुए देखना
- 3. जल से भरा हुआ कलश देखना
- 4. दूसरे को गंगा में डुबकी लगाते देखना
- 5. दांत टूटने का सपना देखना
- 6. खून खराबा देखना
- 7. नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाते हुए देखना
- 8. दीपक, शिवलिंग, पालकी, घंटी, गुरु, शंख, रथ, आकाश, चंद्रमा आदि देखना
- 9. सपने में पूर्वजों को देखना
- 10. सुबह-सुबह यात्रा पर जाते देखना
- 11. सुबह सपने में किसी की मौत देखना
- 12. सुबह 4:00 से 5:00 के बीच सपना देखना
- 13. 5:00 से 7:00 बजे सपना देखना
- 14. निष्कर्ष
सुबह का सपना देखना | Subah ka Sapna dekhna
दोस्तों हम आपको सुबह का सपना देखना से हमारा क्या संबंध है या सुबह के सपने देखने से क्या तात्पर्य है क्या सुबह का सपना सच होता है इस तरह की कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में हम यहां पर जानकारी देने का प्रयास करेंगे जैसा कि स्वप्न शास्त्र दर्शाता है।

सुबह का देखा गया सपना इस बात पर निर्भर करता है कि आपको किस प्रकार का दृश्य सपनों में दिखाई दिया है क्योंकि हर प्रकार के सपने का अर्थ स्वप्न शास्त्र के अनुसार अलग-अलग बताया गया है इसलिए यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि सुबह का सपना किस रूप में देखा है और उसका अर्थ क्या हो सकता है यहां पर कुछ सुबह के सपने देखने के बारे में बताएंगे।
बच्चे को मस्ती करते हुए देखना
अगर आपने सुबह-सुबह किसी बच्चे का मस्ती करते हुए खेलते कूदते हुए हंसी ठिठोली करते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र कहता है कि इस प्रकार का सपना आपको धन प्राप्ति का संकेत देता है।
जल से भरा हुआ कलश देखना
अगर सुबह-सुबह अपने सपनों में किसी भी व्यक्ति ने जल से भरा हुआ कोई कलश या अन्य कोई पात्र देखता है तो इस प्रकार का सपना यह संकेत देता है कि आने वाले समय में आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी आपको धन लाभ होने वाला है।
दूसरे को गंगा में डुबकी लगाते देखना

अगर सुबह-सुबह आप अपने सपने में किसी दूसरे व्यक्ति को गंगा जैसी पवित्र नदी में डुबकी लगाते हुए या गोता खाते हुए देखने हैं तो यह सपना एक शुभ सपना माना जाता है और संकेत मिलता है कि आपके भविष्य में रुके हुए काम पूरा हो जाएंगे अगर आपको कहीं से पैसा नहीं प्राप्त हुआ है तो वह पैसा या धन प्राप्त हो या वापस मिल जाएगा।
दांत टूटने का सपना देखना
अगर सुबह सुबह सपनों में दांत टूटने का सपना देखते हैं तो यह भी सपना स्वप्न शास्त्र के अनुसार शुभ संकेत देता है इस प्रकार का सपना धनलाभ से संबंधित है अगर आप नौकरी करने वाले व्यक्ति हैं तो आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है या आप व्यापारी हैं तो आपके व्यापार में लाभ हो सकता है व्यापार में उन्नति भी हो सकती है
खून खराबा देखना

कभी-कभी सपनों में सुबह-सुबह बहुत ही डरावनी सपने देखते हैं कई बार लोग सुबह-सुबह किसी का कत्ल होते हुए या खून खराबा होते हुए स्वप्न को देखते हैं तो इस प्रकार का सपना यह संकेत देता है कि आपका पुराने से पुराना फंसा हुआ धन वापस मिलने वाला है आर्थिक लाभ से संबंधित सपना है।
नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाते हुए देखना
दोस्तों अगर आप नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे हैं और हमेशा इंटरव्यू देकर भी फेल हो जाते हैं तो ऐसी स्थिति में अगर आप सुबह-सुबह अपने को किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के लिए जाते हुए देख रहे हैं तो यह सपना इस बात को संकेत करता है कि आपको दुखद समाचार प्राप्त होगा आर्थिक लाभ होने वाला है।
दीपक, शिवलिंग, पालकी, घंटी, गुरु, शंख, रथ, आकाश, चंद्रमा आदि देखना

अगर कोई व्यक्ति सपनों में दीपक, शिवलिंग, पालकी, घंटी, गुरु, शंख जैसी चीजों को सुबह-सुबह सपनों में देखता है, तो यह सपना उस व्यक्ति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. इस प्रकार का सपना संकेत देता है कि आपकी सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरा होने वाली हैं।
सपने में पूर्वजों को देखना
अगर आप सुबह-सुबह अपने सपनों में अपने पूर्वजों को देखते हैं तो यह भी सपना आपके लिए अति उत्तम माना जाता है इस प्रकार का सपना यह बताता है कि आने वाले समय में आपके सभी कार्य सफल होंगे धन संपत्ति प्राप्त होगी बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
सुबह-सुबह यात्रा पर जाते देखना
सपने में अगर आप सुबह सुबह किसी यात्रा पर अपने को जाते हुए देखते हैं तो यह सपना भी बहुत ही शुभ सपना माना गया कहा जाता है कि इस सपने का संकेत स्वप्न शास्त्र के अनुसार यात्रा में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं होगी साथ ही धन लाभ होगा आर्थिक तंगी दूर होगी।
सुबह सपने में किसी की मौत देखना
वैसे तो किसी की मौत को देखना एक बुरा माना जाता है लेकिन जब हम अपने सपने में सुबह-सुबह किसी की मौत को देखते हैं तो यह सपना कभी-कभी सच साबित हो जाता है। लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर हम किसी की मौत का सपना देखते हैं तो माना जाता है कि उस व्यक्ति की आयु बड़ी है उसके जीवन में कोई नया बदलाव आएगा।

कई बार ऐसा भी देखा गया है कि कुछ लोग अपने सगे संबंधियों को सपने में मृत देखते हैं या अन्य लोगों को मृत देखते हैं तो उसके विपरीत माना जाता है कि उस व्यक्ति की आयु में वृद्धि होगी. हालांकि स्वप्न शास्त्र सपने में सुबह सुबह मृत्यु देखना शुभ संकेत की बात करता है। मृत्यु से संबंधित कई प्रकार के अलग-अलग दृश्य अलग-अलग अर्थ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बताए गए हैं.
जिसमें यदि व्यक्ति की मृत्यु आसमान में उड़ते हुए देखते हैं तो माना जाता है कि व्यक्ति की चिंताएं और परेशानियां समाप्त होने जा रही। वहीं दूसरी तरफ अगर किसी रोगी व्यक्ति की मृत्यु को देखते हैं तो यह अर्थ मिलता है कि व्यक्ति के कष्ट बहुत जल्द दूर होने वाले हैं और रोग से मुक्ति पाएगा और स्वास्थ्य लाभ होगा.
अगर कोई व्यक्ति सुबह सपने में स्वयं की मृत्यु देखता है अथवा किसी पारिवारिक व्यक्ति की मृत्यु का भोज ग्रहण करते देखता है, तो यह सपना भी स्वप्न शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के स्वास्थ्य में बदलाव आएगा अर्थात स्वास्थ्य अच्छा हो जाएगा व्यक्ति जल्दी ठीक हो जाएगा।
सुबह 4:00 से 5:00 के बीच सपना देखना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सुबह 4:00 से 5:00 के बीच जो सपना देखता है, तो इस प्रकार का सुबह सपना देखना सच माना जाता है कहा जाता है कि अगले 3 से 4 दिन के अंदर स्वप्न का दृश्य सच साबित होगा।
5:00 से 7:00 बजे सपना देखना
अगर कोई भी व्यक्ति 5:00 से 7:00 के बीच में किसी भी प्रकार का सपना देखता है, तो इस प्रकार का सुबह का सपना देखना संकेत देता है कि अगले 6 से 7 दिन के अंदर सपना सच हो जाएगा। इस प्रकार यह माना जाता है कि सुबह के समय जो भी स्वप्न हम देखते हैं वे सभी स्वप्न कहीं ना कहीं अगले दिन से लेकर 7 से 8 दिन में सच साबित हो जाएगा।
निष्कर्ष
दोस्तों ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र के अनुसार हमारे सपने हमारे भविष्य की घटनाओं से जुड़े हुए होते हैं कहीं ना कहीं वे इस बात का संकेत कर देते हैं कि आने वाले समय में आपके साथ उसी प्रकार से कोई घटना घटेगी जैसा अपने सपने में देखा है.
हालांकि सुबह का सपना देखना ज्योतिष शास्त्र मानता है कि सच ही होता है इसीलिए ज्यादातर लोग सुबह का सपना देखने के बाद घबराते हैं उन से डर जाते हैं क्योंकि हो सकता है कि उनके साथ कोई इस प्रकार की घटना घटने वाली हो।