सोने के बाद लगभग सभी व्यक्ति सपने देखते हैं फर्क सिर्फ इतना है कि कुछ लोग अच्छे सपने देखते हैं तो कुछ लोग बुरे सपने देखते हैं क्योंकि सपने सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार के होते हैं. जिन्हें लेकर स्वप्न शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में ऐसी मान्यता बताई गई है कि सोते समय देखे गए सपनों का व्यक्ति के निकटतम भविष्य से गहरा संबंध होता है.

जो व्यक्ति के जीवन में आने वाले अच्छे और बुरे समय के विषय में बताते हैं. हालांकि यह जरूरी नहीं है कि जो सपना देखा जाए, वह सपना व्यक्ति की रियल लाइफ में घटित हो लेकिन ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सुबह-सुबह देखे गए सपने सच में व्यक्ति की हकीकत दुनिया से संबंधित होते हैं .
ऐसे में सपनों की इस कड़ी में आज हम आप लोगों को बताएंगे कि सपने में पानी में चलना किस प्रकार का सपना होता है ? और यह सपना व्यक्ति को किस प्रकार का संकेत देता है ? तो चलिए जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में पानी में चलना किस प्रकार का सपना बताया गया है ?
- 1. सपने में पानी में चलना | Sapne me pani me chalna
- 2. सपने में गंदे पानी पर चलना | Sapne me gande pani par chalna
- 3. सपने में बारिश के पानी पर चलना | Sapne me barish ke pani par chalna
- 4. सपने में नदी के पानी पर चलना | Sapne me nadi ke pani par chalna
- 5. सपने में नाली के पानी पर चलना | Sapne me nali ke pani par chalna
- 6. सपने में बहते हुए पानी पर चलना | Sapne me bahte hue pani par chalna
- 7. सपने में खुद को पानी में तैरते हुए देखना | Sapne me khud ko pani me tairte hue dekhna
- 8. सपने में खुद को पानी में डूबते हुए देखना | Sapne me khud ko pani me dubte hue dekhna
- 9. FAQ: सपने में पानी में चलना
- 9.1. सपने भूलना अच्छा है या बुरा ?
- 9.2. क्या सपने सच होते हैं ?
- 9.3. सपने कब आते हैं ?
- 10. निष्कर्ष
सपने में पानी में चलना | Sapne me pani me chalna

स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि यदि कोई महिला या पुरुष सपने में खुद को पानी में चलते हुए देखता है तो यह सपना उस व्यक्ति के लिए बहुत ही शुभ संकेत देता है. क्योंकि सपने में पानी पर चलने का तात्पर्य यह होता है कि आपको कोई बहुत बड़ी सफलता प्राप्त होने वाली है. जिसे प्राप्त करने के बाद समाज में आपकी एक अलग ही पहचान बन जाएगी.
इसके अलावा यह सपना यह भी संकेत देता है कि आपके शत्रु आपके सामने झुकने वाले हैं यानी कि यदि आपका किसी के साथ लड़ाई झगड़ा हुआ था या किसी के साथ आपका मुकदमा चल रहा है तो ऐसी परिस्थितियों में यह सपना देखने पर आपको अपने शत्रु पर विजय प्राप्त हो सकती हैं.
| स्वप्न | स्वप्न अर्थ |
| सपने में पानी में चलना | आपको कोई बहुत बड़ी सफलता प्राप्त होने वाली है. |
सपने में गंदे पानी पर चलना | आपके जीवन में कई सारी परेशानियाँ आने वाली हैं. |
| सपने में बारिश के पानी पर चलना | व्यक्ति के जीवन में सुख शांति आने वाली है. |
| सपने में नदी के पानी पर चलना | व्यक्ति की सभी प्रकार की मनोकामनाएं जल्द ही पूर्ण होंगी. |
| सपने में नाली के पानी पर चलना | आने वाले कुछ दिनों में आपकी इज्जत पर कोई कीचड़ उछाल सकता है |
| सपने में बहते हुए पानी पर चलना | व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे. |
| सपने में खुद को पानी में तैरते हुए देखना | उस व्यक्ति के जीवन में सभी प्रकार के दुख कष्ट दूर होने वाले हैं |
| सपने में खुद को पानी में डूबते हुए देखना | आपकी आयु सीमा बढ़ी है . |
सपने में गंदे पानी पर चलना | Sapne me gande pani par chalna
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को गंदे पानी पर चलते हुए देखता है तो यह सपना उस व्यक्ति के लिए नकारात्मक संकेत देता है क्योंकि इस प्रकार का सपना देखने का तात्पर्य यह होता है कि आपके जीवन में कई सारी परेशानियां आने वाले हैं.

जिनकी वजह से आपको उस इंसान के सामने झुकना पड़ सकता है. जिसे आप बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं. ऐसा सपना देखने वाले व्यक्ति को सपने के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए खुद को इतना ज्यादा स्ट्रांग बना लेना चाहिए कि आप किसी भी समस्या से बहुत ही आसानी से निकल सकें.
सपने में बारिश के पानी पर चलना | Sapne me barish ke pani par chalna
समुद्र शास्त्र में बताया गया है कि यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को बारिश के पानी में चलते हुए या फिर बारिश के पानी में नहाते हुए सपना देखता है . तो यह सपना उस व्यक्ति के लिए अत्यंत शुभ होता है क्योंकि इस प्रकार का सपना देखने का तात्पर्य यह होता है कि उस व्यक्ति के जीवन में सुख शांति आने वाली है.
सपने में नदी के पानी पर चलना | Sapne me nadi ke pani par chalna

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि यदि कोई सपने में खुद को नदी के पानी पर चलते हुए सपना देखता है तो यह सपना उस व्यक्ति के लिए बहुत अच्छा सपना माना जाता है . क्योंकि सपने में नदी के पानी पर चलने का मतलब यह होता है कि इस प्रकार का सपना देखने वाले व्यक्ति की सभी प्रकार की मनोकामनाएं जल्द ही पूर्ण होंगी. जिससे उस व्यक्ति को बहुत ही ज्यादा खुशी और आनंद प्राप्त होगा.
सपने में नाली के पानी पर चलना | Sapne me nali ke pani par chalna
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि कोई जातक-जातिका सपने में खुद को नाली के पानी पर चलते हुए सपना देखता है तो यह सपना उस व्यक्ति के लिए अशुभ संकेत देता है. क्योंकि सपने में नाली के पानी पर चलने का मतलब यह होता है कि आने वाले कुछ दिनों में आपकी इज्जत पर कोई कीचड़ उछाल सकता है. जिससे आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं और आपको अकेलापन भी महसूस हो सकता है.

इसी के विपरीत यह सपना यह भी संकेत देता है कि आने वाले कुछ दिनों में आपको सभी प्रकार के कार्य में असफलता प्राप्त होने वाली है. जिससे आपको काफी ज्यादा धन हानि प्राप्त हो सकती है . ऐसे में सपने के इस अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपने पूजनीय देवी-देवता की विधिवत पूजा-अर्चना करके अपने-आप को अशुभ प्रभाव से बचाने के लिए प्रार्थना करें.
सपने में बहते हुए पानी पर चलना | Sapne me bahte hue pani par chalna
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को बहते हुए पानी पर चलते हुए सपना देखता है तो यह सपना उस व्यक्ति के लिए सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार का संकेत देता है. क्योंकि कुछ सपने मिश्रित फल प्रदान करने वाले होते हैं. ऐसे में इस प्रकार का सपना देखने का मतलब यह है कि उस व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे.
सपने में खुद को पानी में तैरते हुए देखना | Sapne me khud ko pani me tairte hue dekhna

स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को पानी में तैरते हुए देखता है तो यह सपना उस व्यक्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है क्योंकि सपने में खुद को पानी में तैरते हुए देखने का तात्पर्य होता है कि उस व्यक्ति के जीवन में सभी प्रकार के दुख कष्ट दूर होने वाले हैं. जिससे वह व्यक्ति अपने आप में काफी ज्यादा प्रसन्न और खुश महसूस करेंगे.
सपने में खुद को पानी में डूबते हुए देखना | Sapne me khud ko pani me dubte hue dekhna
बुजुर्ग लोगों की मान्यताओं के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को पानी में डूबते हुए सपना देखता है तो यह सपना उस व्यक्ति के लिए अत्यंत शुभ दायक माना जाता है. क्योंकि सपने में खुद को पानी में डूबते हुए देखने का मतलब होता है कि आपकी आयु सीमा बढ़ी है .
लेकिन इसी के विपरीत है यदि आप किसी दूसरे व्यक्ति को पानी में डूबते हुए देखते हैं तो यह सपना आपके लिए अशुभ माना जाता है क्योंकि किसी के विषय में अशुभ सपना आने पर उसका प्रभाव सपना देखने वाले व्यक्ति के जीवन में पड़ता है .
FAQ: सपने में पानी में चलना
सपने भूलना अच्छा है या बुरा ?
क्या सपने सच होते हैं ?
सपने कब आते हैं ?
निष्कर्ष
दोस्तों, जैसा कि आप लोगों का प्रश्न था, सपने में पानी में चलना , सपना देखने का क्या मतलब होता है? जिस प्रश्न के उत्तर के लिए हमने स्वप्न शास्त्र के अनुसार प्राप्त जानकारी के आधार पर सपने में पानी में चलना सपना देखने का मतलब और संकेत ऊपर के लेख में बताया है.
ऐसे में यदि आप लोगों ने इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़ा होगा तो आप लोगों को आपके द्वारा पूछे गए प्रश्न का सटीक जानकारी प्राप्त हो गया होगा तो दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि आप लोगों को हमारे द्वारा बताई गई जानकारी पसंद आई होगी और आप लोग इस लेख में दी गई जानकारी से सहमत होंगे.