Bhoomi puja before construction | निर्माण से पहले भूमि पूजन : नमस्कार दोस्तों आज का हमारा विषय bhoomi puja before construction जानकारी पर आधारित है. जिसमें हम bhoomi puja करने की संपूर्ण उचित विधि के विषय बताएंगे, क्योंकि हमारे हिंदू धर्म में भूमि पूजा को लेकर ऐसी मान्यता है कि नई भूमि पर किसी भी तरह का कार्य निर्माण शुरू करने से पहले भूमि पूजा करने से वह कार्य निर्विघ्न संपन्न होता है और कार्य निर्माण करते समय कोई गलती होने पर धरती मां क्षमा प्रदान करती है .

इसीलिए हर व्यक्ति को भूमि पूजा की संपूर्ण विधि मालूम होनी चाहिए ताकि आप जब कभी नई भूमि पर भवन निर्माण कार्य या फिर किसी अन्य कार्य की शुरुआत करें, तो उन सभी कामों में भूमि पूजा उचित विधि द्वारा करके अधिक से अधिक लाभ और सुख शांति प्राप्त कर सकें.
लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं कि जिन्हें भूमि पूजन का महत्व और भूमि पूजा विधि नहीं मालूम है इसीलिए हम इस लेख में भूमि पूजा का महत्व और भूमि पूजा करने की संपूर्ण उचित विधि को बताएंगे. ऐसे में जो लोग इस जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को शुरू से अंत तक अवश्य पढ़ें.
- 1. Bhoomi puja before construction | निर्माण से पहले भूमि पूजन
- 2. भूमि पूजा अनुष्ठान कौन कर सकता है ? | Bhoomi puja anusthaan kaun kar sakta hai ?
- 3. भूमि पूजा अनुष्ठान करने की सामग्री | Bhoomi puja anusthaan karne ki samagri
- 4. भूमि पूजा विधि | Bhumi Puja vidhi
- 5. भूमि पूजा करने के लाभ | Bhoomi puja karne ke labh
- 6. FAQ: bhoomi puja before construction
- 7. निष्कर्ष
Bhoomi puja before construction | निर्माण से पहले भूमि पूजन

शास्त्रों के अनुसार भूमि पूजा नई जमीन पर किसी भी प्रकार के कार्य की शुरुआत करने से पहले किया जाता है ताकि वह कार्य निर्विघ्न संपन्न हो और यदि भूमि में किसी भी प्रकार का दोष है तो वह दोष भी खत्म हो जाए.
भूमि कार्य के अंतर्गत निम्न प्रकार के कार्य आते हैं जैसे, नई जमीन खरीदना, जमीन पर नया भवन निर्माण करना, नई खेती या बिजनेस की शुरुआत करना इत्यादि , यह सभी कार्य करने से पहले भूमि पूजन करना महत्वपूर्ण होता है.
भूमि पूजा अनुष्ठान कौन कर सकता है ? | Bhoomi puja anusthaan kaun kar sakta hai ?

यदि कोई व्यक्ति भूमि पूजा अनुष्ठान करवाना चाहता है तो इसके लिए घर के मुखिया को प्रमुख रूप से यह अनुष्ठान करवाने में शामिल होना चाहिए, साथ में अपनी पत्नी को भी इस अनुष्ठान में अपने साथ बैठाना चाहिए .
इसके अलावा यदि आप चाहें तो अपने पूरे फैमिली के साथ भी यह अनुष्ठान करवा सकते हैं लेकिन मुख्य रूप से घर के मुखिया का होना बेहद जरूरी होता है क्योंकि घर का मुखिया ही भूमि पूजा की सभी रस्मों को निभाता है.
भूमि पूजा अनुष्ठान करने की सामग्री | Bhoomi puja anusthaan karne ki samagri
भूमि पूजा अनुष्ठान करने के लिए सबसे पहले आपको यहां पर बताई जा रही निम्न सामग्री की व्यवस्था करनी होगी.

- गणेश माँ लक्ष्मी और कुल देवी-देवताओं की प्रतिमा.
- फल, फूल, अक्षत, हल्दी, सिंदूर.
- धूपबत्ती, अगरबत्ती, कपूर, आरती की थाली.
- केले और आम के पत्ते.
- चौकी के लिए लाल या हरे रंग का कपड़ा.
- प्रसाद के लिए कोई मिस्ठान.
- शुद्ध गंगाजल .
भूमि पूजा विधि | Bhumi Puja vidhi

भारत के विभिन्न धर्मों के समुदायों में अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार भूमि पूजा की जाती है यहां पर मैं हिंदू धर्म में भूमि पूजन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सबसे सरल विधि को बता रही हूं भूमि पूजा करने की संपूर्ण विधि नीचे एक क्रम से बताई जा रही हैं.
1. भूमि पूजा करने के लिए आपको उस स्थान को साफ सुथरा करना है जहां पर आप भूमि पूजा अनुष्ठान करवाना चाहते हो.
2. भूमि पूजा स्थान को साफ करने के बाद स्नान आदि से निवृत होकर स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें.
3. स्नान आदि से निवृत होने के बाद भूमि पूजा स्थान पर शुद्ध गंगाजल और हल्दी के पेस्ट का छिड़काव करें.

4. भूमि पूजा स्थान पर गंगाजल और हल्दी के पेस्ट छिड़काने के बाद उसी स्थान के पास में कपड़े की चौकी बनाकर, उस पर भगवान गणेश महालक्ष्मी और अपने कुल देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित करें.
6. प्रतिमा स्थापित करने के बाद सबसे पहले भगवान गणेश के आवाहन के लिए इनके सामने धूप दीप जलाकर उनके सामने लड्डू तथा दुर्वा घास चढ़ाए.
7. भगवान गणेश का आवाहन करने के बाद माता लक्ष्मी और अपने कुल देवी-देवताओं की विधिवत पूजा अर्चना करें, उसके बाद उनके समाने केले का पत्ता बिछाकर उसमें फल-फूल, अक्षत और भोग सहित सामग्री रखकर देवी-देवताओं को अर्पित करें.
8. सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद आप कुल देवी-देवताओं के समक्ष 4 या फिर 9 ईट रखकर उनपर हल्दी के पेस्ट का लेप लगाएं.

9. ईटों पर हल्दी का पेस्ट लगाने के बाद इन पर सिंदूर या फिर रोली से तिलक करें.
10. ईटों पर सिंदूर से टीका करने के बाद इन पर पानी वाले दो नारियल फोड़कर वही पर रख दे.
11. इतनी प्रक्रिया करने के बाद आप धरती पर अपना माथा टेक कर धरती मां से उस जगह की नकारात्मकता को दूर करके प्रार्थना करके सकारात्मकता आने की प्रार्थना करें.
12. धरती मां के प्रार्थना करने के बाद भगवान गणेश और अपने कुल देवी-देवताओं से भूमि पूजा स्वीकार करने की प्रार्थना करके धरती मां के नाम से गणेश भगवान और अपने समस्त कुल देवी देवताओं की कपूर से आरती करें.
13. आरती करने के बाद आप अपने आसपास के लोगों को आरती कराएं और खुद भी आरती करें, उसके बाद धरती मां के नाम से मिष्ठान में कोई भी प्रसाद अपने आसपास के लोगों में अर्पित करें.
14. आरती करने के बाद भूमि पूजा प्रक्रिया पूरी होती है. अब इसके बाद आप पूजा में इस्तेमाल किए गए ईटो से अपना कार्य प्रारंभ करें यानी कि यदि आप भवन निर्माण का कार्य कर रहे हैं तो नीव भरने के लिए सबसे पहले पूजा में इस्तेमाल किए गए ईटों का ही इस्तेमाल करें.
भूमि पूजा करने के लाभ | Bhoomi puja karne ke labh

भूमि पूजा करने से व्यक्ति को निम्न प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं. जिनके विषय में नीचे बताया जा रहा है .
1. यदि आप मकान बनवाने के लिए भूमि पूजा करवा रहे हैं तो इससे आपके घर में सुख शांति और समृद्धि आएगी और आपके परिवार में सभी का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा.
2. यदि आप बड़ी-बड़ी बिल्डिंग या फिर इमारतें बनवाने के लिए भूमि पूजा अनुष्ठान करवाते हैं तो इससे आपको बहुत ही अधिक धन लाभ प्राप्त होगा और आपको नई सकारात्मक उर्जा की प्राप्ति होगी.

3. यदि आप नई जमीन खरीदकर उसमें खेती करना चाहते हैं तो ऐसे में भूमि पूजा अनुष्ठान करवाने से खेती में पैदावारी बहुत अच्छी होती है और आपको उससे काफी लाभ भी प्राप्त होने लगता है.
4. इसके अलावा किसी अन्य प्रकार के कार्य करने के लिए भूमि पूजा करवाने से नकारात्मकता दूर होती है. जिससे वह कार्य सुख शांति से निर्विघ्न संपन्न होता है.
5. भूमि पूजा अनुष्ठान करवाने से पर किसी भी प्रकार के कार्य का निर्माण करते समय सामग्री में कोई भी कमी नहीं आती.
FAQ: bhoomi puja before construction
[faq-schema id=”71915″]निष्कर्ष
दोस्तों जैसा कि आज का टॉपिक था bhoomi puja before construction जिसमें हमने आप लोगों को बताया है कि भूमि पूजा क्यों की जाती है ? और इस पूजा अनुष्ठान को करने की क्या विधि होती है ?
ऐसे में यदि आप लोगों ने इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़ा होगा तो आप लोगों को भूमि पूजा कब ,क्यों और कैसे की जाती है ? इन सब के विषय में सटीक जानकारी प्राप्त हो गई होगी जिसे पढ़ने के बाद आप लोग भूमि पूजा करने की उचित विधि से परिचित हो गए होंगे.
तो दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि आप लोगों को हमारे द्वारा बताई गई जानकारी पसंद आई होगी साथ में उपयोगी भी साबित हुई होगी.





