हनुमान जी के जीवित होने का सबूत | Hanumaan ji ke jivit hone ka saboot : हेलो दोस्तों नमस्कार आज मैं आप लोगों को इस लेख में हनुमान जी के जीवित होने का सबूत के टॉपिक से संबंधित जानकारी प्रदान करूंगी. जिसमें मैं आप लोगों को हिंदू धर्म के शास्त्रों और ग्रंथों में हनुमान जी के जीवित होने के उन तमाम सबूतों के विषय में बताऊंगी. जो सच, आज भी हनुमान जी के जीवित होने का दावा करते हैं .

हिंदू धर्म के शास्त्रों और ग्रंथों में बताया गया है कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम के परम भक्त हनुमान जी को माता सीता से अजर अमर रहने का वरदान प्राप्त हुआ था ताकि वह पृथ्वी लोक पर रहकर मर्यादा पुरुषोत्तम राम के परम भक्तों का उद्धार कर सकें.
इसीलिए आज भी हमारे भारतीय समाज में समय-समय हनुमान भगवान के जीवित होने के कुछ ऐसे प्रमाण प्राप्त होते रहते हैं जो सच में हनुमान भगवान के जीवत होने का दावा करते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर वह क्या सबूत हो सकते हैं ? जो आज भी हनुमान जी के जीवित होने का दावा कर सकते हैं.
- 1. हनुमान जी के जीवित होने का सबूत | Hanumaan ji ke jivit hone ka saboot
- 1.1. 1. अपने भक्तों की प्रार्थना को तुरंत सुनना
- 1.2. 2. गंधमादन पर्वत पर हनुमान की उपस्थिति होना
- 1.3. 3. अंजनी पर्वत पर हनुमान की उपस्थिति
- 1.4. 4. रामायण पाठ में हनुमान की उपस्थिति
- 1.5. 5. हनुमान चालीसा
- 1.6. 6. भीम से भगवान हनुमान की मुलाकात
- 1.7. 7. हर जगह हनुमान की उपस्थिति है
- 2. FAQ : हनुमान जी के जीवित होने का सबूत
- 2.1. हनुमान किसके पुत्र थे ?
- 2.2. हनुमान जी का बचपन का नाम क्या था ?
- 2.3. हनुमान जी के कुल कितने नाम हैं ?
- 3. निष्कर्ष
हनुमान जी के जीवित होने का सबूत | Hanumaan ji ke jivit hone ka saboot
यहां पर हिंदू धर्म के शास्त्रों और कई प्रकार की पौराणिक कथाओं में हनुमान जी के जीवित होने के लिए बताए गए कुछ ऐसे सबूतों को प्रस्तुत किया जा रहा है. जो आज भी हनुमान भगवान के जीवित होने का प्रमाण देते है. वह सबूत कुछ इस प्रकार से हैं जैसे-
1. अपने भक्तों की प्रार्थना को तुरंत सुनना
जितने भी व्यक्ति हनुमान भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा और भक्ति करते हैं उन लोगों ने अनुभव किया होगा कि जब भी आपने सच्चे दिल से हनुमान भगवान को याद किया होगा तो उन्होंने आपकी प्रार्थना को अवश्य स्वीकार किया होगा और तुरंत ही आपके सभी प्रकार के कष्टों को दूर किया होगा. यही हनुमान भगवान के आज भी हम लोगों के बीच जीवित होने का प्रमाण बनता है.
2. गंधमादन पर्वत पर हनुमान की उपस्थिति होना

श्रीमद भगवत गीता में बताया गया है कि गंधमादन पर्वत पर कलयुग में हनुमान भगवान निवास करते हैं और यह बात सच भी है क्योंकि जो ऋषि मुनि गंधमादन पर्वत पर तपस्या करते थे. उनके द्वारा बताया गया है कि उन्होंने वहां पर साक्षात हनुमान भगवान के दर्शन पाए हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि गंधमादन पर्वत हनुमान भगवान के जीवित होने का प्रमाण देता है.
3. अंजनी पर्वत पर हनुमान की उपस्थिति
अंजनी पर्वत का उल्लेख रामायण में मिलता है. जिसमें बताया गया है कि हनुमान भगवान अंजनी पर्वत पर विचरण करने के लिए कभी-कभार आते रहते हैं. जहां पर हनुमान भगवान के पैरों के निशान प्राप्त होते हैं. जो हनुमान भगवान के कलयुग में जीवित रहने का प्रमाण देते हैं.
4. रामायण पाठ में हनुमान की उपस्थिति
शास्त्रों में बताया गया है कि जहां पर भी रामायण होती है या फिर राम नाम के भजन कीर्तन होते हैं. वहां पर हनुमान भगवान किसी न किसी रूप में उपस्थित होकर अपने भक्तों की बेड़ा को पार करते हैं. जो कलयुग में भगवान हनुमान के जीवित होने का प्रमाण बनता है.
5. हनुमान चालीसा
हनुमान चालीसा में एक चौपाई है. जिसमें बताया गया है “चारों जुग प्रताप तुम्हारा, है प्रसिद्ध जगत उजियारा ‘ यानी कि इसका मतलब है कि भगवान हनुमान सतयुग से लेकर कलयुग तक इस पृथ्वी पर ही है . ऐसे में हनुमान चालीसा की यह चौपाई हनुमान भगवान के कलयुग में जीवित रहने का प्रमाण देती है.
6. भीम से भगवान हनुमान की मुलाकात
कहां जाता है कि द्वापर में हनुमान भगवान की मुलाकात भीम से हुई थी. तब भीम ने हनुमान जी को आम वानर समझकर उनका मजाक बनाया था, लेकिन जब वह अपने रास्ते से हनुमान भगवान की पूंछ को हटाने में असमर्थ हो गए, तब उन्हे अपनी गलती का एहसास हुआ.
तब उन्होंने हनुमान भगवान से हाथ जोड़कर क्षमा याचना मांगी थी. जिसके बाद महाभारत के युद्ध के समय बजरंगबली ने भीम के रथ का ध्वज को पकड़ कर रखा था. जिसके कारण कोई भी भीम के रथ को हिला नहीं सका जो कलयुग में हनुमान भगवान के जीवित होने का प्रमाण देता है.
7. हर जगह हनुमान की उपस्थिति है

कहां जाता है कि यदि रास्ते के पत्थर को भगवान के रूप में पूजा जाए तो उसमें भी भगवान निवास करते हैं इसीलिए यदि कोई व्यक्ति सच्चे दिल से आज भी हनुमान भगवान की भक्ति करता है तो उसे हर जगह हनुमान भगवान की उपस्थिति का आभास अवश्य होगा. ऐसे में यह कहा जा सकता है कि मानो तो आज भी हनुमान भगवान हम सभी के बीच उपस्थित हैं और ना मानो तो नहीं है.
FAQ : हनुमान जी के जीवित होने का सबूत
हनुमान किसके पुत्र थे ?
हनुमान जी का बचपन का नाम क्या था ?
हनुमान जी के कुल कितने नाम हैं ?
निष्कर्ष
प्रिय दोस्तों जैसा कि आज हमने इस लेख में हनुमान जी के जीवित होने का सबूत विषय पर जानकारी प्रदान की है. जिसमें हमने काफी रिसर्च के बाद प्राप्त जानकारी के आधार पर इस लेख में कलयुग में हनुमान भगवान के जीवित होने के कुछ प्रमुख सबूत प्रस्तुत किए हैं.
जो यह साबित करते हैं कि आज भी हम लोगों के बीच में हनुमान भगवान जीवित है जो समय समय पर हम लोगों के बीच किसी न किसी रूप में अवश्य उपस्थित होते रहते हैं . ऐसे में यदि आप लोगों ने इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़ा होगा तो आप लोगों को कलयुग में हनुमान भगवान के जीवित होने के प्रमुख सबूत प्राप्त हो गए होंगे.
तो दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि आप लोगों को हमारे द्वारा बताई गई जानकारी पसंद आई होगी और आप लोग हमारे द्वारा बताई गई जानकारी से सहमत होंगे.
