लड़की ने प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया है तो क्या करें ? | ladki ne proposal reject Kar Diya Hai To Kya Karen ? क्या आपने किसी लड़की से प्यार किया है और जब आपने उसको प्रपोज किया, तो उसने आपके प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया है. हम में से बहुत से लड़कों के साथ ऐसा होता है और एक जब कोई लड़की उनके प्यार को मना कर देती है, तो लड़कों को काफी दुख होता है, जिसके कारण वह कभी-कभी अवसाद में चले जाते हैं और उन्हें टेंशन होने लगती है.
परंतु आपको बता दें कि, रिजेक्शन का दुख मनाने की जगह पर आपको इस पर विचार करना चाहिए कि, आखिर आपने ऐसी कौन सी गलती कर दी है,जिसके कारण लड़की ने आपको प्यार के लिए मना कर दिया है. अगर आप उस कारण को जान पाएंगे तो आप उसे दूर भी कर सकते हैं और हो सकता है कि अगली बार कोशिश करने पर वह आपके प्यार के लिए मान भी जाए.

इसीलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने वाले हैं कि, आखिर एक लड़की आपके प्रपोजल को रिजेक्ट क्यों करती है और वह आपसे प्यार करने के लिए मना क्यों करती है. लड़की ने प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया है तो क्या करें जब उसके पीछे कोई ना कोई वजह होती है.
इसीलिए विभिन्न प्रकार की वजह को जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़े. हमारा यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, जो किसी लड़की को प्रपोज करने वाले हैं या फिर किसी लड़की को आई लव यू बोलने वाले हैं.
- 1. लड़की ने प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया है तो क्या करें ? | Ladki ne proposal reject kar diya hai to kya kare ?
- 1.1. 1. खुद को संभाले
- 1.2. 2. प्यार करने का सही निर्णय करें
- 1.3. 3. लड़की से बातें करना ना छोड़े
- 1.4. 4. लड़की की सहायता करते रहे
- 1.5. 5. लड़की को ज्यादा इंप्रेस करने की कोशिश करें
- 1.6. 6. लड़की का भरोसा जीते
- 1.7. 7. फिर से प्रपोज करें
लड़की ने प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया है तो क्या करें ? | Ladki ne proposal reject kar diya hai to kya kare ?
यदि आप किसी लड़की से बेहद प्यार करते है और लड़की भी आप से बेहद प्यार करती है ऐसे में कोई लड़की आपके प्रपोजल को एकाएक रिजेक्ट कर दे तो आप क्या करे ? आईये जानते हैं ?
1. खुद को संभाले
जब कोई लड़की आपके प्यार के प्रपोजल को रिजेक्ट कर दे, तो उस समय हम यह समझ सकते हैं कि आपको बहुत ज्यादा रोना आता है और आपको यह समझ में ही नहीं आता है कि आपको अब आगे क्या करना है. कई लड़के ऐसे होते हैं जो ऐसी अवस्था को सहन नहीं कर पाते हैं और आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं या फिर कई लड़के ऐसे होते हैं जो लड़की के साथ ही कुछ गलत हरकत कर डालते हैं.
परंतु हम आपको बता दें कि, अगर आपका प्यार सच्चा है तो आपको ना तो आत्महत्या करनी है ना ही लड़की के साथ कोई गलत हरकत करनी है और अगर आप ऐसा करते हैं तो आप दोनों को ही नुकसान होगा.
एक बात याद रखिए कि अगर कोई लड़की आपको प्यार के लिए मना कर देती है, तो आपको कुछ भी गलत कदम नहीं उठाना है, क्योंकि आप को प्यार करने वाले और भी कई लोग हैं.
आपको अपने मां बाप के बारे में भी सोचना चाहिए.किसी भी समस्या से बाहर निकलने के लिए थोड़ा समय लगता है, ऐसी अवस्था में जब लड़की आपकी प्रपोजल को रिजेक्ट कर दे तो आपको अपने आपको संभालने की कोशिश करनी चाहिए.
2. प्यार करने का सही निर्णय करें
जब लड़की आपकी प्रपोजल को रिजेक्ट कर दे तो आपको इसके बाद यह निर्णय करना है कि आपको उस लड़की के प्यार को पाना है और उसका दिल जीतना है या फिर आपको यह निर्णय करना है कि आपको अपनी लाइफ में आगे बढ़ना है और आपको किसी अन्य लड़की को अपनी जिंदगी में आने देना है.
क्योंकि यह निर्णय करना बहुत ही जरूरी होता है और अगर आपको ऐसा लगता है कि, आपको आगे बढ़ना चाहिए तो आपको बेशक अपनी आगे की जिंदगी देखनी चाहिए. परंतु अगर आपको वही लड़की चाहिए जिसने आपका प्रपोजल रिजेक्ट किया है तो आपको केवल उससे प्यार करते रहना चाहिए और हम आपको नीचे जो बातें बता रहे हैं उसे अपनी जिंदगी में उतारने की कोशिश करनी चाहिए.
3. लड़की से बातें करना ना छोड़े
अगर आपने यह निर्णय किया है कि, आपको लड़की का दिल जीतना है तो आपको लड़की से बातें करना बिल्कुल भी बंद नहीं करना चाहिए.कई लोग ऐसे होते हैं, जो प्रपोजल रिजेक्ट होने के बाद लड़की से बातें करना ही बंद कर देते हैं,परंतु ऐसा करके वह सबसे बड़ी गलती करते हैं.
आपको लड़की से बातें चालू रखनी चाहिए,क्योंकि ऐसा करने से आप दोनों की बातचीत होती रहेगी और वह लड़की भी आपको अपने मन से पूरी तरह से नहीं निकाल पाएगी.

अगर आप लड़की से बातचीत प्रपोजल रिजेक्ट होने के बाद भी चालू रखेंगे तो उसे एक ना एक दिन यह अवश्य लगेगा कि यह लड़का मुझसे सच्चा प्यार करता है और इसीलिए इसने मुझे प्रपोजल रिजेक्ट होने के बाद भी कुछ बोला बुरा नहीं कहा, बल्कि यह अभी भी मुझसे बातें करता है और ऐसी अवस्था में यह हो सकता है कि आगे चलकर उस लड़की के दिल में आपके लिए फीलिंग जागने लगे.
- पत्नी wife बात ना माने तो क्या करें ? 4 उपाय, पत्नी कोई बात क्यों नही मानती है ? What to do if the wife does not listen hindi?
- लड़का प्यार करता है पर कहता नहीं है कैसे पता करें ? लड़के से i love you कैसे बुलवाए ? how to know boy loves or not ?
4. लड़की की सहायता करते रहे
जब भी आपको किसी लड़की को पटाना हो तो आपको उस लड़की की ज्यादा से ज्यादा हेल्प करने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि जो लड़का लड़कियों की सहायता करता है उसे लड़कियां बहुत ही अच्छा लड़का मानती है.
इसीलिए अगर लड़की ने आपका प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया है तब भी आपको समय पड़ने पर उसकी सहायता करने के लिए हमेशा हाजिर रहना चाहिए.अगर आप ऐसा करते हैं, तो लड़की को यह लगेगा कि यह पहले की तरह ही है और इसमें कोई भी बदलाव नहीं हुआ है.
मतलब कि यह मुझसे सच्चा प्यार करता है और ऐसी अवस्था में उन्हें भी एक दिन यह अवश्य महसूस होगा कि आप उनके लिए सही लड़के हैं और आप उनसे सच्चा प्यार करते हैं.
5. लड़की को ज्यादा इंप्रेस करने की कोशिश करें
ऐसा हो सकता है कि वह लड़की आपसे अभी तक इंप्रेशन ना हुई हो और आपने उस लड़की को आई लव यू भी बोल दिया हो. आपको बता दें कि किसी भी लड़की का दिल जीतने में थोड़ा समय लगता है और जब तक आप किसी भी लड़की को इंप्रेस नहीं कर लेते हैं तब तक आपको उस लड़की से अपने प्यार का इजहार नहीं करना चाहिए.
कई लड़के ऐसे होते हैं जो प्यार का इजहार करने में जल्दबाजी कर देते हैं और इसके कारण उन्हें Rejection का सामना करना पड़ता है. इसलिए आप जब भी किसी लड़की को आई लव यू बोलने के बारे में सोचें तो आपको सबसे पहले यह अवश्य देखना है कि वह लड़की आपसे इंप्रेस हुई है या नहीं.
6. लड़की का भरोसा जीते
इतना सब करने के बाद आपको लड़की का विश्वास जीतने की कोशिश करनी चाहिए. प्रपोजल रिजेक्ट करने का एक यह भी बड़ा कारण होता है कि जो भी लड़का किसी लड़की को प्रपोज करता है और वह लड़की उस लड़के को रिजेक्ट करती है क्योंकि उस लड़की को उस लड़के के ऊपर विश्वास नहीं होता है.
इसीलिए आपको सबसे पहले लड़की का विश्वास जीतने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि लड़कियां रिलेशनशिप के मामले में काफी गंभीर होती है.
7. फिर से प्रपोज करें
इतना सब करने के बाद आपको सबसे आखरी में लड़की को फिर से एक बार प्रपोज करना है और अगर वह लड़की आपके ऊपर भरोसा करती होगी,तो वह निश्चित ही आपसे अपनी मोहब्बत का इजहार करेगी. हालांकि अगर लड़की आपको फिर भी मना कर देती है तो आपको अपनी आगे की जिंदगी देखनी चाहिए और किसी और लड़की को अपनी जिंदगी में आने का मौका देना चाहिए.











