पीपल की पूजा के फायदे | Peepal ki pooja ke fayde : हेलो दोस्तो नमस्कार स्वागत है आपका हमारे आज के इस नए लेख में आज हम आप लोगों को इस लेख के माध्यम से पीपल की पूजा के फायदे के बारे में बताने वाले हैं दोस्तों क्या आप लोग जानते हैं कि हमारे हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को देव वृक्ष कहा जाता है.
पीपल की पूजा करने से ना केवल पुण्य की प्राप्ति होती है बल्कि पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है इसीलिए हमारे सनातन धर्म में पीपल के वृक्ष को बहुत पवित्र माना गया है ऐसी मान्यता है कि पीपल में सभी देवी देवताओं का वास होता है और की पूजा करने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं और शनि दोष से भी मुक्ति मिल जाती है.

इसीलिए धार्मिक क्षेत्रों में पीपल को देव वृक्ष कहा गया है पीपल के पेड़ की पूजा कई अवसरों पर की जाती है चाहे अमावस्या हो या फिर पूर्णिमा हमारे हिंदू धर्म के अनुसार ऐसा माना गया है कि पीपल के वृक्ष में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है इसीलिए पीपल की पूजा करने से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है बल्कि पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है.
बल्कि इस पीपल के वृक्ष को तो वैज्ञानिकों ने भी अनूठा बताया है कहा है कि 24 घंटे ऑक्सीजन यह वृक्ष देता है जो मनुष्य के लिए बहुत ही आवश्यक है और इस वृक्ष के नीचे महात्मा बुद्ध और कई ऋषि-मुनियों ने तपस्या की थी.
इसीलिए आज हम आप लोगों को इस लेख के माध्यम से पीपल की पूजा के फायदे बताने वाले हैं इसके अलावा इस पेड़ के और कौन-कौन से फायदे हैं उन सारे विषयों के बारे में भी बताएंगे या भी बताएंगे कि पीपल की पूजा का महत्व क्या है और पीपल की पूजा के उपाय क्या है तो आइए जानते हैं कि पीपल की पूजा के फायदे क्या है।
- 1. पीपल पूजा मंत्र | Peepal puja mantra
- 2. पुराणों में पीपल का महत्व | Purano mein peepal ka mahatv
- 3. पीपल की पूजा कैसे करें ? | Peepal ki pooja kaise kare ?
- 4. पीपल की पूजा के फायदे | Peepal ki pooja ke fayde
- 4.1. 1. पितृदोष से मुक्ति
- 4.2. 2. शनि दोष से मुक्ति
- 4.3. 3. देवी-देवताओं का आशीर्वाद
- 4.4. 4. पूजा करें
- 4.5. 5. देवता प्रसन्न
- 5. पीपल की पूजा के उपाय | Peepal ki pooja ke upay
- 6. FAQ : पीपल की पूजा के फायदे
- 6.1. पीपल पर जल चढ़ाते समय कौन सा मंत्र बोलना चाहिए?
- 6.2. पीपल की पूजा करने से क्या फल मिलता है?
- 6.3. पीपल के पेड़ में लक्ष्मी का वास कब होता है?
- 7. निष्कर्ष
पीपल पूजा मंत्र | Peepal puja mantra
पुराणों में पीपल का महत्व | Purano mein peepal ka mahatv
वैसे क्या आप जानते हैं कि हमारे हिंदू धर्म के अनुसार पीपल के वृक्ष को भगवान नारायण का स्वरूप माना जाता है और इस पीपल के वृक्ष की पूजा हमारे प्राचीन काल से चली आ रही है प्राचीन काल से ही इसका विशिष्ट महत्व है पीपल के वृक्ष की पूजा करने से मात्र भगवान नारायण एवं लक्ष्मी की पूजा की जाती है.

हमारे हिंदू धर्म में अक्सर लोग अमावस्या या फिर पूर्णिमा के दिन ही पीपल के वृक्ष की पूजा करते हैं क्योंकि हमारे शास्त्रों के अनुसार ऐसा कहा गया है कि पीपल ही एक ऐसा अद्वितीय वृक्ष है जिसके नीचे बैठकर महात्मा बुद्ध से लेकर आने ऋषि मुनि अखंड ज्ञान प्राप्त कर चुके हैं
मूले विष्णु: स्थितो नित्यं स्कन्धे केशव एव च।
नारायणस्तु शारवासु पत्रेषु भगवान् हरि:।।
फलेऽच्युतो न सन्देह: सर्वदेवै: समन्व स एवं ष्णिुद्र्रुम एव मूर्तो महात्मभि: सेवितपुण्यमूल:।
यस्याश्रय: पापसहस्त्रहन्ता भवेन्नृणां कामदुघो गुणाढ्य:।।
हमारे हिंदू धर्म के शास्त्रों में ऐसा लिखा है कि पीपल की जड़ में भगवान विष्णु तने में केशव शाखाओं में नारायण पत्तियों में भगवान हरि और फलों में सभी देवता निवास करते हैं पीपल का वृक्ष भगवान विष्णु का रूप माना जाता है इस वृक्ष की सेवा महात्मा करते थे और इस वृक्ष को मनुष्यों के पापों को नष्ट करने के लिए बनाया गया है इस वृक्ष में पितरों और तीर्थों का निवास होता है।
पीपल की पूजा कैसे करें ? | Peepal ki pooja kaise kare ?
- पीपल के पेड़ की पूजा शनिवार के दिन करना शुभ माना गया है।
- तो आपको पीपल के पेड़ की पूजा के लिए शनिवार के दिन प्रात काल उठकर स्नान आदि से निश्चिंत होने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण कर लेना है।
- उसके बाद आपको पीपल के पेड़ के नीचे जाना है और वहां पर एक सरसों के तेल का दीपक जलाना है।
- उसके बाद आपको पीपल के पेड़ से कुछ पत्तों को तोड़ लेना है और गंगा जल से धो लेना है।
- अब आपको पानी में थोड़ी सी हल्दी डालना है थोड़ा सा हल्दी का गाढ़ा घोल तैयार कर लेना हैं अब आपको पीपल के पत्तों को लेकर उसके ऊपर जल्दी से “ह्रीं” लिखे.
- अब आपको उस पत्तों की श्रद्धा पूर्वक पूजा करनी है।
- अगर आप लोग हमारे बताई गई विधि के 7 पीपल के वृक्ष की पूजा करते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
- हिंदू धर्म में ऐसा माना गया है कि पीपल के वृक्ष की पूजा करने से इष्ट देवता प्रसन्न हो जाते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
पीपल की पूजा के फायदे | Peepal ki pooja ke fayde

आज हम आप लोगों को पीपल की पूजा के फायदे बताने वाले हैं।
1. पितृदोष से मुक्ति
हमारे हिंदू धर्म के अनुसार ऐसा कहा गया है कि पीपल के वृक्ष की पूजा करने से पित्र दोष से मुक्ति मिल जाती है और पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है अगर आप लोग प्रतिदिन पीपल की जड़ में जल अर्पित करते हैं.
तो आपको कई सारे फायदे प्राप्त होते हैं इसके अलावा पीपल का वृक्ष लगाना शुभ माना गया है प्रतिदिन पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करने से और उसकी पूजा करने से पित्र दोष से मुक्ति मिल जाती है।
2. शनि दोष से मुक्ति
हिंदू धर्म में ऐसा कहा गया है कि शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन आप को पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाना चाहिए तथा सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से छुटकारा मिल जाता है पीपल के वृक्ष की पूजा करने के साथ आपको उसकी परिक्रमा भी अवश्य करनी चाहिए।
3. देवी-देवताओं का आशीर्वाद
ऐसा कहा गया है कि प्रतिदिन पीपल के वृक्ष की पूजा करने से सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है क्योंकि पीपल के वृक्ष में सभी देवी देवताओं का वास होता है इसके साथ ही अक्षय पुण्य की प्राप्ति भी होती है इसीलिए पीपल के वृक्ष की पूजा अवश्य करनी चाहिए।
4. पूजा करें
हमारे हिंदू धर्म में ऐसा कहा गया है कि पीपल के वृक्ष की पूजा करने से मां लक्ष्मी एवं भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
5. देवता प्रसन्न
ऐसा कहा जाता है कि पीपल के वृक्ष की पूजा करने से पित्र देवता प्रसन्न हो जाते हैं और उनका आशीर्वाद आपके ऊपर हमेशा बना रहता है।
पीपल की पूजा के उपाय | Peepal ki pooja ke upay

पीपल की पूजा के बहुत से ऐसे उपाय हैं जिनको करना बहुत ही कारगर साबित होने वाला है।
- हमारे हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि इस पवित्र पीपल के वृक्ष के नीचे हनुमान भगवान की साधना करने पर पवन पुत्र हनुमान शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं और अपने साधकों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
- ऐसा कहा जाता है कि पीपल के वृक्ष के नीचे भगवान शिव की शिवलिंग की स्थापना करके प्रति दिन उसकी पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है तथा सभी भक्तजनों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
- ऐसा माना गया है कि अगर किसी भी व्यक्ति की कुंडली में शनि अशुभ फल देता है और उस व्यक्ति के ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और उस साढ़ेसाती से वह व्यक्ति बहुत ही परेशान है तो उस व्यक्ति को शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे जल चढ़ाकर सात बार पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करनी चाहिए और साथ में शाम के समय एक सरसों के तेल का दीपक उस पीपल के वृक्ष के नीचे जलाना चाहिए।
- दोस्तों अगर आपका कोई भी शत्रु है और आपका वह शत्रु आपको बहुत ही ज्यादा परेशान कर रहा है तो आपको उसके लिए पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए अगर आप 2 से 3 दिन तक ऐसा करते हैं तो आपके शत्रुओं से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और आपके शत्रु का नाश भी हो जाता है।
- अगर आप लोगों के कमर में दर्द होता है या फिर हाथ पैरों में दर्द होता है साथ ही आपके पूरे शरीर में दर्द होता है और आपको थकान महसूस होती है तो आपको इसके लिए एक काले कपड़े में पीपल के पेड़ कि कुछ जड़ी या फिर उसकी लकड़ी को बांध लेना चाहिए तथा उसे अपने बिस्तर के सिरहाने रख देना चाहिए ऐसा करने पर आपकी यह समस्या दूर हो जाती है लेकिन आप इसके साथ पीपल के वृक्ष की सेवा भी करनी है।
FAQ : पीपल की पूजा के फायदे
पीपल पर जल चढ़ाते समय कौन सा मंत्र बोलना चाहिए?
जिस भी समय आ पीपल के वृक्ष में जल चढ़ा रहे होते हैं इस समय आपको इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।
मूलतो ब्रह्मरूपाय मध्यतो विष्णुरूपिणे।
अग्रत: शिवरूपाय वृक्षराजाय ते नम:।।
आयु: प्रजां धनं धान्यं सौभाग्यं सर्वसम्पदम्।
पीपल की पूजा करने से क्या फल मिलता है?
अगर आप लोग यह जानना चाहते हैं कि पीपल के वृक्ष की पूजा करने से आपको कौन सा लाभ प्राप्त होता है तो हम आप लोगों को बता दें कि पीपल के वृक्ष में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है इसीलिए अगर आप लोग पीपल के वृक्ष की पूजा करते हैं तो आपको पुण्य की प्राप्ति होती है साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है इसके अलावा वैज्ञानिकों द्वारा यह प्रमाणित किया गया है कि यह वृक्ष अनूठा है और इसमें 24 घंटे ऑक्सीजन निकलता रहता है जो मानव के लिए बहुत ही लाभकारी है।
पीपल के पेड़ में लक्ष्मी का वास कब होता है?
हमारे हिंदू धर्म के शास्त्रों के मुताबिक ऐसा कहा जाता है कि पीपल के वृक्ष में दिन के समय लक्ष्मी माता का वास होता है और उसी जगह पर पीपल के वृक्ष में रात के समय माता लक्ष्मी की बहना अलक्ष्मी का वास होता है इसके अलावा ऐसा कहा जाता है कि रविवार के दिन पीपल के वृक्ष में किसी देवी-देवताओं का वास नहीं होता है इसीलिए देवी लक्ष्मी की बहन ही दिन रात पीपल में वास करती है अगर आप लोग रविवार के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करते हैं तो सुख समृद्धि की हानि होती है।
निष्कर्ष
दोस्तों जैसा कि आज हमने आप लोगों को इस लेख के माध्यम से पीपल की पूजा के फायदे के बारे में बताया इसके अलावा पीपल की पूजा कैसे करें और पीपल की पूजा के उपाय क्या है इन सारे विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है.
अगर आपने हमारे इस लेख को अच्छे से पढ़ा है तो आपको इसकी जानकारी अवश्य ही प्राप्त हो गई होगी उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी और आपके लिए उपयोगी भी साबित हुई होगी।






