लक्ष्मी मंत्र | Lakshmi mantra : नमस्कार प्रिय मित्रों आज मैं आप लोगों को इस आर्टिकल में लक्ष्मी मंत्र टॉपिक से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करूगी, जिसमें मैं आप लोगों को मां लक्ष्मी से जुड़े कुछ ऐसे मंत्र प्रभावशाली मंत्रों की विधिवत जानकारी बताऊंगी जिनके जाप से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा के लिए प्राप्त की जा सकती है.
शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन वैभव और सौभाग्य प्रदान करने वाली देवी बताया गया है मान्यता है जिस व्यक्ति को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है तो उसको सुख शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है.
मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से इनकी विधिवत पूजा-अर्चना के साथ साथ महालक्ष्मी से संबंधित मंत्रों का विधिवत रूप से जाप करना चाहिए ऐसा कुछ दिन लगातार करने से आप बहुत जल्द मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं.

लेकिन मंत्र जाप के लिए आपको मां लक्ष्मी के सही मंत्र ,उन्हें जाप करने की उचित विधि, नियम,और शुभ दिन ,जैसी जानकारी भली-भांति प्राप्त होनी चाहिए क्योंकि मंत्रों का गलत उच्चारण आप पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है जिससे आपको शारीरिक, मानसिक, परेशानियां, सामाजिक मान सम्मान में कमी आना,और आर्थिक स्थिति का कमजोर होना जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
इसलिए चाहे कोई भी मंत्र हो, उस मंत्र की विधिवत जानकारी होने के पश्चात ही उस मंत्र की जाप विधि शुरू करनी चाहिए .
शास्त्रों में बताएं गए मंत्रों के महत्व को ध्यान में रखते हुए आज मैं इस लेख में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ प्रमुख मंत्र की विधिवत जानकारी बताने जा रही हूं ऐसे में जो भी जातक जातिका इस जानकारी से विधिवत रूप से अवगत होना चाहते हैं तो कृपया करके वे लोग इस लेख को शुरू से अंत तक अवश्य पढ़ें.
- 1. लक्ष्मी मंत्र | Lakshmi mantra
- 1.1. 1. कार्यों में सफलता प्राप्त करने का मंत्र
- 1.2. 2. कार्यों में लाभ प्राप्त करने का मंत्र
- 1.3. 3. धन संबंधी परेशानियां दूर करने का मंत्र
- 1.4. 4. कर्ज से मुक्ति पाने का मंत्र
- 1.5. 5. दांपत्य जीवन में खुशहाली लाने का मंत्र
- 2. FAQ : लक्ष्मी मंत्र
- 2.1. महालक्ष्मी किसका अंश है ?
- 2.2. महालक्ष्मी किसकी अर्धांगिनी है ?
- 2.3. महालक्ष्मी को प्रसन्न करने का आसान उपाय ?
- 3. निष्कर्ष
लक्ष्मी मंत्र | Lakshmi mantra
धर्म शास्त्रों में माता लक्ष्मी के कई सारे मंत्र बताए गए हैं जिनमें हर एक मंत्र जाप करने से अलग-अलग प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं इसीलिए मैं यहां पर मंत्र के अनुसार प्राप्त होने वाले लाभ के विषय में भी बताऊंगी .
1. कार्यों में सफलता प्राप्त करने का मंत्र

यहां पर मैं मां लक्ष्मी का जो मंत्र बताने जा रही हूं इस मंत्र के जाप से सभी प्रकार के कार्य निर्विघ्न संपन्न होते हैं वह मंत्र कुछ इस प्रकार से है जैसे,
ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम: ।।
दोस्तों इस मंत्र जाप से आप किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं इस मंत्र को शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी प्रतिमा के सामने आसन लगाकर 180 बार जाप करने से सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न होती है.
2. कार्यों में लाभ प्राप्त करने का मंत्र
अगर आपको आपके द्वारा चुने गए व्यवसाय कारोबार में लाभ नहीं प्राप्त हो रहा है तो यहां पर मैं मां लक्ष्मी का जो मंत्र प्रस्तुत करने जा रही हूं इस मंत्र के सही जाप से आप अपने कार्य में भरपूर लाभ प्राप्त करने में सक्षम हो पाएंगे वह मंत्र नीचे दर्शाया जा रहा है.
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:।।
इस मंत्र को प्रतिदिन मां लक्ष्मी का सच्चे मन से स्मरण करके किसी शांत वातावरण में 108 बार जाप करने से कुछ दिनों में आपको अपने कार्यों में लाभ नजर आएगा.
3. धन संबंधी परेशानियां दूर करने का मंत्र

अगर तमाम मेहनत करने के बावजूद भी आपके घर में धन की कमी का अभाव रहता है तो यहां पर बताए जा रहे मां लक्ष्मी के धन संचय मंत्र का उच्चारण करके आप लक्ष्मी मां को हमेशा के लिए अपने घर में स्थिर कर सकते हैं वह मंत्र नीचे बताया जा रहा है.
धनाय नमो नम: देवी।।
यह मंत्र लक्ष्मी मां का धन प्रदान करने वाला मंत्र है इस मंत्र को रोजाना 11 बार प्रातः काल और संध्या काल कमलगट्टे की माला से जाप करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं.
4. कर्ज से मुक्ति पाने का मंत्र
हर व्यक्ति के जीवन में कई बार ऐसे हालात आ जाते हैं जहां पर ना चाहते हुए भी हमें दूसरे लोगों से कर्ज लेना पड़ता है और फिर समय पर उनका कर्ज अदा न करने पर उनके ताने सुनने के साथ-साथ तमाम मेहनत भी करनी पड़ती है तभी भी समय से उनका कर्ज अदा नहीं हो पाता है.
ऐसे में मानसिक तनाव की समस्या हो जाती है जिससे हमें अन्य कई तरह की बीमारियाँ भी हो सकती हैं. ऐसे में अगर आप लोग कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो यहां पर मैं मां लक्ष्मी का एक ऐसा प्रभावशाली मंत्र बता रही हूं जिसके सही जाप से आप बड़े से बड़े कर्ज से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं वह मंत्र नीचे बताया जा रहा है.
ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा: ।।
मां लक्ष्मी के इस मंत्र को प्रतिदिन सुबह और शाम दोनों टाइम रुद्राक्ष की 11 माला जाप करने से बहुत जल्द बड़े से बड़े कर्ज को आसानी से चुकाया जा सकता है क्योंकि यह मंत्र हमें उन्नति के नए मार्ग दिखाता है जिससे हम धन संचय करने में सक्षम हो पाते हैं.
5. दांपत्य जीवन में खुशहाली लाने का मंत्र

अगर किसी भी व्यक्ति के दांपत्य जीवन में किसी कारणवश कोई समस्या चल रही हो तो उस समस्या निवारण हेतु नीचे मां लक्ष्मी के बताए जा रहे मंत्र का जाप करके अपने दांपत्य जीवन को खुशहाल बना सकते हैं वह मंत्र नीचे बताया जा रहा है जैसे ,
लक्ष्मी नारायण नम: ।।
इस मंत्र को प्रातः काल मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा अर्चना करके एक माला प्रतिदिन जाप करने से पति-पत्नी रिश्ते के अलावा अन्य रिश्ते भी मजबूत बनते हैं.
FAQ : लक्ष्मी मंत्र
महालक्ष्मी किसका अंश है ?
महालक्ष्मी किसकी अर्धांगिनी है ?
महालक्ष्मी को प्रसन्न करने का आसान उपाय ?
निष्कर्ष
प्रिय मित्रों जैसा कि आज हमने इस आर्टिकल में आप सभी लोगों को लक्ष्मी मंत्र टॉपिक से संबंधित जानकारी प्रदान की है जिसमें हमने मां लक्ष्मी के कुछ प्रमुख मंत्र और उन मंत्रों के जाप से प्राप्त होने वाले लाभ के विषय में बताया है. अगर आप लोगों ने इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पढ़ा होगा तो आप लोगों को लक्ष्मी मंत्र टॉपिक से संबंधित अच्छी खासी जानकारी प्राप्त हो गई होगी.