खाटू श्याम कौन है,खाटू श्याम जी पूजा विधि, और फायदे | खाटू श्याम कौन है ?

❤ इसे और लोगो (मित्रो/परिवार) के साथ शेयर करे जिससे वह भी जान सके और इसका लाभ पाए ❤

खाटू श्याम कौन है | Khatu Shyam kaun hai : आज के आर्टिकल में हम आपको खाटू श्याम जी के बारे में बताने वाले हैं इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि, खाटू श्याम कौन है और खाटू श्याम जी की पूजा कैसे करें या फिर खाटू श्याम जी की पूजा विधि क्या है

खाटू श्याम की आरती बताइए आरती करने के बाद क्या करें khatu shyam bhakti kaise kare khatu shyam ji ka mantra khatu shyam ji ki aarti

कुछ सालों पहले तक खाटू श्याम जी के बारे में बहुत कम लोग ही जानते थे, परंतु जया किशोरी के भजनों ने खाटू श्याम जी को पूरे भारत भर में प्रसिद्ध कर दिया और जो लोग इनके बारे में नहीं जानते थे, वह भी इनके बारे में जानने लगे,जिसके कारण राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम जी के मंदिर में अब भक्तों की भारी भीड़ लगने लगी है

यह खाटू श्याम जी की ही महिमा है कि, यहां पर आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, आइए जानते हैं कि खाटू श्याम कौन है और इनकी पूजा कैसे की जाती है

खाटू श्याम कौन है ? | Khatu Shyam kaun hai ?

खाटू श्याम जी का मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम जी के नाम से फेमस है और यह यहीं पर विराजमान है खाटू श्याम जी को भगवान कृष्ण से यह आशीर्वाद मिला था कि, वह कलयुग में उनके नाम से पूजे जाएंगे

Khatu Shyam

वर्तमान के समय में खाटू श्याम जी के प्रति भक्तों की ऐसी आशा है कि, वह दूर दूर से पैदल ही चल कर खाटू नगरी में आते हैं, वही भगवान खाटू नरेश भी अपने भक्तों पर विशेष कृपा करते हैं और जो भक्त सच्चे मन से खाटू श्याम भगवान की पूजा करता है और दर्शन करता है,उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं

वही जो लोग खाटू श्याम जी नहीं जा सकते हैं,वह चाहे तो घर पर रहकर भी खाटू श्याम जी की पूजा कर सकते हैं और खाटू श्याम जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं कोई भी देवी देवता अपने भक्तों की सच्ची श्रद्धा से जल्दी प्रसन्न होते हैं,इसीलिए आप अगर खाटू श्याम जी की पूजा करना चाहते हैं, तो आपको खाटू श्याम जी पर पूरा विश्वास और सच्ची श्रद्धा होनी चाहिए, तभी आप इनकी कृपा प्राप्त कर पाएंगे

खाटू श्याम जी पूजा विधि | khatu Shyam Puja Vidhi

खाटू श्याम जी की पूजा करने के लिए सबसे पहले आपको खाटू श्याम जी की एक ऐसी फोटो अपने घर पर लानी है, जिनमें उनके चेहरे को दिखाया गया हो फोटो लाने के बाद आपको अपने घर की पूरब दिशा में या फिर ईशान कोण में एक चौकी पर लाल कपड़ा बिठाना है और आप को उसके ऊपर बाबा खाटू श्याम की मूर्ति स्थापित करनी है

To worship

धुप -दीप,भोग( चूरमा , मावे की पेडे),पात्र में जल – पुष्प माला,एक  वस्त्र, आदि ये सभी पूजा सामग्री अपने पास रखे अगर आपके पास बाबा खाटू श्याम की फोटो है,तो आप उस पर पानी के छींटे लगाकर मन ही मन उन्हें स्नान कराएं और अगर आपके पास बाबा श्याम की छोटी मूर्ति है,तो आप पंचामृत के मिश्रण से उन्हें स्नान करा सकते हैं

इसके बाद शुद्ध गंगाजल से खाटू श्याम को स्नान करवाएं फिर शुद्ध पानी से उन्हें स्नान करवाएं इसके बाद आपको किसी मुलायम कपड़े से खाटू श्याम जी की फोटो अथवा मूर्ति को पोछना है मूर्ति को पोछने के बाद आपको खाटू श्याम जी को कपड़े पहनाने हैंइसके बाद आपको उन्हें फूलों की माला पहनानी है और उनका अन्य श्रृंगार करना है

सिंगार करने के बाद आपको उनके चरणों में फूल अर्पित करना है इसके बाद आपको घी का दीपक जलाना है, फिर खाटू श्याम जी को धूप दिखानी है इसके बाद आपको उनके चरणों में प्रसाद अर्पण करना है, फिर आपको उन्हें पानी अर्पण करना है

इतनी सब क्रिया करने के बाद आपको मन ही मन खाटू श्याम जी का ध्यान करना है इसके लिए आपको गणेश जी के स्तुति मंत्र के द्वारा उनका ध्यान करना है ध्यान करने के बाद आपको खाटू श्याम जी की आरती धीमी आवाज में करनी है आप चाहे तो खाटू श्याम जी के मंत्रों का जाप भी कर सकते हैंखाटू श्याम जी का मंत्र हम आपको नीचे दे रहे हैं

खाटू श्याम जी का मंत्र क्या है ? | khatu Shyam Mantra

जय श्री श्याम देवाय नमः

आरती करने के बाद क्या करें ?

 

जब आप खाटू श्याम जी की आरती कर ले तो उसके बाद आपको खाटू श्याम जी के नाम का तीन बार जयकारा लगाना हैइस प्रकार आपकी पूजा पूरी होती है

खाटू श्याम जी की पूजा करने के फायदे | Khatu Shyam ji ki puja karne ke fayde

जो भक्त सच्ची श्रद्धा से और पूरे लगन से खाटू श्याम जी की पूजा करता है, उन्हें खाटू श्याम जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और खाटू श्याम जी की पूजा करने से उनकी जिंदगी खुशियों से भर जाती है

krisnaa

इसके अलावा अगर आपकी कोई मन्नत है, तो आप खाटूश्यामजी से अपनी मन्नत को पूरी होने की अरदास लगा सकते हैं अगर आपकी पूजा में श्रद्धा भाव है, तो आपकी मन्नत अवश्य ही पूरी होगी फिर चाहे आपकी मन्नत कैसी भी क्यों ना हो

खाटू श्याम की भक्ति कैसे करें ? | khatu shyam ki Bhakti kaise karen

जो लोग खाटू श्याम के भक्त होते हैं वह हर प्रकार के नशे से दूर रहते हैं जब भी आपको कभी समय मिले तो आपको खाटू श्याम के धाम जाना चाहिए और सुबह सुबह आपको खाटू श्याम के दर्शन करने चाहिए

आपको बता दें कि, खाटू श्याम में हर साल फागुन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को बहुत बड़ा मेला लगता है और इस दिन में दर्शन करना बहुत ही कल्याणकारी माना जाता है

खाटू श्याम जी की आरती का समय | Khatu Shyam ji ki aarti ka samay

pooja aarti

  1. पट खुलने का समय : प्रात: 5:00 बजे
  2. मंगल आरती : प्रात: 5:30 बजे
  3. शृंगार आरती : प्रात: 7:45 बजे
  4. भोग आरती : दोपहर 12:30
  5. पट बंद होने का समय : दोपहर 1 बजे
  6. पट खुलने का समय : सायं 4:00 बजे
  7. ग्वाला आरती : सायं 7:00 बजे
  8. शयन आरती : रात्रि 9:15 बजे
  9. मंदिर बंद होने का समय रात्रि 9:30 बजे

खाटू श्याम जी का मंदिर किसने बनवाया ? | Khatu Shyam ji ka mandir kisne banwaya ?

ऐसी मान्यता है कि खाटू श्याम जी का मूल मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में साल 1027 में रूप सिंह चौहान और रूप सिंह चौहान की पत्नी नर्मदा कवर के द्वारा बनाया गया था

Temple mandir

इसके बाद मारवाड़ के शासक के आदेश पर सालेव 1720 में मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया गया और मंदिर को उस समय अपने वर्तमान के आकार में ले लिया गया और मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित कर दिया गया खाटू श्याम जी की स्थापित मूर्ति दुर्लभ पत्थरों से बनी हुई है और यहां पर इतनी ज्यादा भीड़ रहती है कि आपको दर्शन करने के लिए सिर्फ 2 से 3 सेकंड का समय ही मिलता है.

❤ इसे और लोगो (मित्रो/परिवार) के साथ शेयर करे जिससे वह भी जान सके और इसका लाभ पाए ❤
Scroll to Top