नींबू से दांत कैसे साफ करें : आसानी से पीले दांतों को मोती के जैसे चमकाएं | nimbu se daant kaise saaf kare

❤ इसे और लोगो (मित्रो/परिवार) के साथ शेयर करे जिससे वह भी जान सके और इसका लाभ पाए ❤

नींबू से दांत कैसे साफ करें Nimbu se daant kaise saaf kare : दोस्तों क्या आप के दांत पीले हैं क्या आपके दांतों में कीड़े लगे हुए या फिर आपके दांतों में दाग धब्बे हैं तो आप अपने दांतों को साफ करने के लिए नींबू का प्रयोग करते हैं या फिर अन्य कोई तरीका दांतो को साफ करने के लिए प्रयोग कर रहे हैं तो चलिए हम आपको नींबू से दांत कैसे साफ करें इस विषय में जानकारी देते हैं।

नींबू से दांत कैसे साफ करें

दोस्तों जब आप किसी दूसरे व्यक्ति को मुस्कुराते हुए और उसके चमकीले दांतो को देखते देखते हैं तो निश्चित ही आपके मन में एक बार प्रश्न जरूर आता है मोती जैसे दांत कैसे चमकाएं अगर आपके दांतों में पीलापन है गंदे हैं या दाग धब्बे हैं तो आपको कहीं ना कहीं मुस्कुराने में दिक्कत महसूस होती होगी और आप खुलकर नहीं मुस्करा पाते हैं।

♦ नई और लेटेस्ट जानकारी के लिए हमसे जुड़ें ♦
🟢 WhatsApp चैनल Follow करें ✈️ Telegram चैनल से जुड़ें 👥 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें ▶ YouTube पर Subscribe करें 💬 Telegram ग्रुप में सवाल पूछें ★ Facebook पेज Like करें
OSir.in से जुड़े रहें और नई जानकारी पाते रहें!

जब आप मुस्कुराते हैं तो आपके दांतो का पीलापन या गंदगी झलक नहीं लगती है जिसकी वजह से आप कहीं महफिल में मुस्कुराने में असहज महसूस करते हैं तो आप अपने दांतो को साफ करने के तरीके जरूर ढूंढते हैं। आपके दांत आप को अनादर महसूस कराते हैं। आपके चेहरे का आकर्षक दांतों से झलकने लगता है। दांतों की चमक व्यक्तित्व को निखारती है।

नींबू से दांत कैसे साफ करें ? | Nimbu se daant kaise saaf kare ?

दोस्तों हर किसी का सपना होता है कि उसके दांत हमेशा मोतियों जैसे चमकते रहे जिसके लिए वह हर तरह के भरसक प्रयत्न भी करता है प्रातः उठकर सभी लोग मंजन दातुन जरूर करते हैं जिससे दांत में किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो अगर आपके दांतों में पीलापन है या दाग धब्बे हैं तो उनको दूर करने के लिए आप नींबू का प्रयोग कैसे करेंगे या नींबू से दांत कैसे साफ करेंगे आइए बताते हैं।

अक्सर लोग चाय काफी पान मसाला गुटखा दारु सिगरेट तंबाकू का सेवन करते हैं जिसकी वजह से दांतों में पीलापन दांत में दाग धब्बे पड़ जाते हैं दांत भद्दी लगने लगते हैं जिससे आप खिलकर कहीं मुस्कुरा नहीं पाते हैं हंसते वक्त आपको शर्मिंदगी महसूस होती है तो ऐसे में नींबू से दांत कैसे साफ करें?

1. नींबू और नमक से दांत साफ करें

नींबू में एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह साइट्रिक एसिड पाया जाता है जो दांतों के पीलेपन को दूर करने में मदद करता है नींबू से दांत साफ करने के लिए आप नींबू के छिलकों को ब्रश करने के बाद अपने दांतों पर मसाज की तरह रगड़े।

अगर आपके दांत बहुत ज्यादा पीले या दाग धब्बे दार हो गए हैं तो आप नींबू के रस को नमक के साथ टेस्ट की तरह बनाएं और मंजन या दातुन करने के बाद इस पेस्ट को मंजन की तरह करें जिससे दांतो का पीलापन दूर हो जाता है दांत मजबूत बनते हैं

नींबू से दांत साफ कैसे करें दोस्तों नींबू से दांत साफ करने के लिए एक तरीका यह भी अपना सकते हैं कि नींबू के रस को थोड़े से नमक में मिलाएं और उसमें थोड़ा सा सरसों का तेल भी मिलाने और इसे उंगलियों के द्वारा दांतो पर मंजन की तरह रगड़े उसके बाद साफ पानी से कुल्ला करें आपके दांत धीरे धीरे साफ हो जाएंगे।

2. नींबू और टूथपेस्ट से दांत साफ करें

दोस्तों दांतो को साफ करने के लिए नींबू को कई तरीकों से प्रयोग किया जाता है ऐसे में आप नींबू और टूथपेस्ट से दांत कैसे साफ करें आइए जानते हैं।नींबू और टूथपेस्ट से दांत साफ करने के लिए आपको नींबू के दो टुकड़े बेकिंग सोडा और एक टूथपेस्ट को ले ले.

Lemonनींबू

अब नींबू के टुकड़ों को दांतो के नीचे एक मिनट तक दबाए रखें जिससे नींबू का रस दांतों में पहुंच जाए इसके बाद आप टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा को मिलाकर नींबू के एक टुकड़े पर लगाएं और उसे दातों पर घिसे। लगभग 5 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद किसी टूथपेस्ट से मंजन की तरह करें और कुल्ला करें यह प्रयोग सप्ताह में एक बार ही करें जिससे आपके दांत साफ हो जाएंगे।

दांत पीले कैसे होते हैं ? | Daant pile kaise hote hain ?

दोस्तों आपके दूध जैसे चमकते दांत धीरे-धीरे पीले होने लगते हैं जिसकी वजह से दांत गंदे दिखाई देने लगते हैं दांतो का पीलापन होने के कई कारण होते हैं आइए हम दांत पीले होने के कारणों को जानते हैं।

1. दांतो को अच्छी तरह से साफ ना करना

Teeth

कई बार देखा गया है कि बहुत से लोग सुबह उठकर बिना मंजन करें चाय आदि पी लेते हैं या फिर यूं ही पानी से कुल्ला कर लेते हैं और खाना प्रारंभ कर देते हैं जिससे धीरे-धीरे दांत पीले हो जाते हैं या मसूड़ों में सड़न पैदा हो जाती है दांतों में कीड़ा लग जाता है,दांतों में दर्द होता है और समय से पहले दांत गिरना शुरू हो जाते हैं।

2. अधिक ठंडी चीजों का सेवन करना

आज के समय में बहुत से लोग फ्रिज की अधिक से अधिक ठंडी चीजों का सेवन करते हैं जिनका असर दांतो पर पड़ता है क्योंकि सभी चीजें मुंह से होकर गुजरती है और दांत अधिक ठंडी चीजों के कारण झनझनाहट पैदा होने लगती हैं ठंडा गरम पानी लगता है और दांतों में पीलापन आने लगता है।

3. चाय कॉफी आदि का अधिक सेवन

Green Tea

आज व्यस्त जिंदगी के कारण लोग चाय पर ज्यादा निर्भर हो गए हैं जो दिन भर में 4 से 6 बार या इससे अधिक बार चाय का सेवन करते रहते हैं जिसकी वजह से हमारे शरीर में कमजोरी भी आती है और चाय में पाए जाने वाली शर्करा हमारे दांतो को कमजोर करती हैं।

4. बीड़ी सिगरेट तंबाकू पीना

आज ज्यादातर लोग बीड़ी सिगरेट तंबाकू का सेवन करने लगे हैं बीड़ी सिगरेट से निकलने वाला धुआं हमारे दांतो पर सीधा असर करता है और दातों में कारबन जमा होने लगता है जिससे दांत पीले हो जाते हैं धीरे-धीरे मसूड़ों के अंदर कीड़े मकोड़े पैदा हो जाते हैं और दांत दर्द जैसी समस्या होती है।

5. मसालेदार भोजन का सेवन

oily food

आज मसालेदार भोजन का सेवन लोग ज्यादा करते हैं दिनभर फास्ट फूड खाते हैं तला भुना अधिक खाते हैं जो हमारे शरीर पर बुरा असर डालता है तथा सबसे ज्यादा प्रभाव दांतो पर पड़ता है तले भुने और मसालेदार भोजन खाने से दांत पीले हो जाते हैं।

6. फ्लोराइड युक्त पानी पीना

आज हमारे आसपास का वातावरण बहुत ही विषैला होता जा रहा है जिसका असर हमारे पानी पर पड़ता है पानी में फ्लोराइड की मात्रा बढ़ती जा रही हैं जो दांतों के पीलेपन का कारण बनता है फ्लोराइड की अधिकता के कारण पीलिया जैसी भी समस्या होती है।

दांतों को साफ करने के तरीके | Danton ko saaf karne ke tarike

दांतो को साफ करने के लिए हमारे घरेलू उपाय बहुत ही कारगर है आइए हम आपको कुछ और उपाय बताते हैं जिनसे अपने दांतों को मोती जैसा चमका आएंगे। हमारी चमकीले दांत हमारी पर्सनालिटी को निखार देते हैं अगर पीले दांत है तो मुस्कुराने में हमें दिक्कत होती है ऐसे में यह घरेलू उपाय आपके चेहरे की चमक को बढ़ा देंगे।

1. नींबू का रस और ENO

lemon water

दोस्तों अगर आपके दांतों में पीलापन आ गया है जिससे आपकी मुस्कुराहट पर असर पड़ रहा है तो आप ऐसे में थोड़ा सा इनो लगभग एक चम्मच लेकर उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं और अच्छे से पेस्ट बना लें इस पेस्ट को अपने दांतों पर उंगली की सहायता से मसाज की तरह करें। यह प्रयोग सप्ताह में दो से तीन बार करें आपके दांतों का पीलापन गायब हो जाए।

2. नींबू नमक और सरसों का तेल

oil

नमक और सरसों का तेल दांतो को साफ करने का एक बहुत ही पुराना नुस्खा है इसके लिए आपको सादा नमक लेकर उसमें थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाने और दो-चार बूंद नींबू का रस मिला दें उसके बाद मंजन की तरह उंगली की सहायता से मसाज करें यह प्रयोग आप प्रतिदिन सुबह मंजन के रूप में करें आपके दांतों का पीलापन दुर्गंध दूर हो जाएगी।

3. हाइड्रोजन पराक्साइड

अपने दांतो का पीलापन दूर करने के लिए हाइड्रोजन पराक्साइड में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं और इसे पेस्ट बनाकर दातों पर मंजन की तरह करें आपके दांतो का पीलापन दुर्गंध मसूड़ों की सड़न जैसी समस्याएं दूर हो जाती है।

4. नीम के पत्ते से दांत साफ करें

neem

दोस्तों अगर आपके दातों में दुर्गंध आती है पीलापन है तो आप 8 से 10 नीम के पत्तों को पानी में उबालें  और इस पानी से कुल्ला करें जिससे दांत संबंधी तमाम तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

5. नींबू और हल्दी से दांत साफ करें

दोस्तों दांतो को साफ करने के लिए थोड़ा सा हल्दी पाउडर लेकर उसमें नींबू मिला लें और इसे अपने हाथों की उंगली से मसाज की तरह धीरे-धीरे घिसे जिससे आपके दातों का पीलापन दुर्गंध आदि समस्याएं दूर हो जाती है।

FAQ : नींबू से दांत कैसे साफ करें

निष्कर्ष

दोस्तों दांतो की चमक व्यक्तित्व को निखारती है और जब हम कभी कहीं खिलकर मुस्कुराते हैं तो सामने वाले व्यक्ति भी आपके दांतों की सफेदी देखकर प्रभावित होते हैं क्योंकि सफेद दांत किसे पसंद नहीं होते हैं अर्थात सफेद दांत चेहरे की सुंदरता को चार चांद लगाते हैं अक्सर जब कोई मुस्कुराता है तो उसके दांतो को देखकर आप अनायास ही उसकी ओर आकर्षित होते हैं.

ऐसे में अगर आपके दांत पीले हैं या दाग धब्बे पड़ गए हैं तो दांतो को नींबू से कैसे साफ करें। वैसे तो दांतो को साफ करने के कई तरीके हैं लेकिन नींबू से दांत साफ करने से बात अलग हो जाती है। नींबू में पाए जाने वाले एंटीसेप्टिक गुण सभी प्रकार की मुंह की समस्याएं दूर करते हैं तथा दांतों को साफ भी कर देते हैं ऐसे में नींबू हमारे लिए एक बहुत ही उपयोगी फल है.

जिसको हम कई रूपों में प्रयोग भी करते हैं प्रमुख रूप से गर्मियों के मौसम में नींबू का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है।

❤ इसे और लोगो (मित्रो/परिवार) के साथ शेयर करे जिससे वह भी जान सके और इसका लाभ पाए ❤
Scroll to Top