Hichki aana shubh ya ashubh | हिचकी आना शुभ या अशुभ : हिचकी आना एक बहुत ही सामान्य बात है क्योंकि हिचकियां अचानक से आती है और कुछ पल के बाद अपने आप बंद हो जाती हैं.

इसीलिए हिचकी आने पर लोग विशेष रूप से इस पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन पुराणों और बुजुर्ग लोगों की मान्यताओं के अनुसार हिचकी आने को शुभ और अशुभ संकेतों से भी जोड़ा गया है, कहां जाता है कि हिचकी आने पर आपका कोई चाहने वाला आपको बेहद याद कर रहा होता है तभी अचानक से हिचकी आना प्रारंभ हो जाती हैं, जो हमें उस व्यक्ति की याद दिलाती है.
ऐसे में आइए जानते हैं कि हिचकी आने से किस प्रकार का संकेत मिलता है.
- 1. हिचकी आना शुभ या अशुभ | Hichki aana shubh ya ashubh
- 2. हिचकी आना किस बीमारी का लक्षण है ? | Hichki aana kis bimari ka lachan hai?
- 3. हिचकी आने का क्या कारण होता है ? | Hichki aane ka kya karan hota hai?
- 4. हिचकी रोकने के उपाय | Hichki rokne ke upay
- 4.1. 1. ठंडा पानी पिए
- 4.2. 2. शहद का सेवन करें
- 4.3. 3. ध्यान भटकने वाला काम करें
- 4.4. 4. गर्दन पर आइस बैग रखें
- 4.5. 5. कुछ सेकेंड्स के लिए सांस रोकें
- 5. FAQ : हिचकी आना शुभ या अशुभ
- 5.1. हिचकी कितनी खतरनाक होती है ?
- 5.2. आयुर्वेद के अनुसार हिचकी कैसे रोकें ?
- 5.3. क्या दही से हिचकी ठीक होती है?
- 6. निष्कर्ष
हिचकी आना शुभ या अशुभ | Hichki aana shubh ya ashubh
बुजुर्ग लोगों की मान्यताओं के अनुसार हिचकी आना एक प्रकार का शुभ संकेत माना जाता है, कहा जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को अचानक से हिचकी आना प्रारंभ हो जाए तो इसका तात्पर्य होता है कि आपको कोई अपना बहुत ज्यादा याद कर रहा हैं.

हिचकी आने पर आपको याद करने वाले लोगों में कोई भी हो सकता हैं जैसे-आपके दोस्त, आपका लव, आपके मम्मी-पापा और अन्य रिश्तेदार आदि.
हिचकी आना किस बीमारी का लक्षण है ? | Hichki aana kis bimari ka lachan hai?
कभी-कभी हिचकी आना सामान्य बात है लेकिन यदि 2 दिन तक लगातार हिचकी आए तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए नहीं, तो आपको नीचे बताई जा रही निम्न प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं जैसे,
1. तनाव.
2. निमोनिया.
3. मस्तिष्क व पेट का ट्यूमर.
4. पार्किसन.
5. डायबिटीज और किडनी .
हिचकी आने का क्या कारण होता है ? | Hichki aane ka kya karan hota hai?
कुछ समय तक सामान्य स्थिति में हिचकी आना नॉर्मल बात है, लेकिन यदि 48 घंटे से अधिक समय तक तीव्र गति से हिचकी आती है तो इसके पीछे निम्नलिखित कारण होते हैं जैसे,

1. जब हमारे डाइजेशन या रेस्पिरेट्री सिस्टम में किसी प्रकार की गड़बड़ी या हलचल होती है तो हिचकी आना शुरू हो जाती है.
2. जल्दी-जल्दी खाना खाने की वजह से गले में खाना अटकने पर हिचकी आने लगती हैं.
3. शराब का अधिक सेवन करने से भी हिचकी आने की संभावना रहती है.
4. वेगस वेन्स फ्रेनिक वेन्स नसों के डैमेज होने पर भी हिचकी आने लगती हैं.
5. लंबे समय तक इम्यून सिस्टम के कमजोर रहने की वजह से भी हिचकी आने लगती हैं.
6. शुगर और गुर्दा बीमारी होने पर भी हिचकी आने लगती हैं.
7. अधिक मसालेदार और तीखी चीजों का मात्रा से अधिक सेवन करने पर भी हिचकी आने लगती हैं.
हिचकी रोकने के उपाय | Hichki rokne ke upay
कभी-कभी हिचकी आना बहुत ही शुभ माना जाता है, लेकिन यदि 48 घंटे से ज्यादा समय तक लगातार हिचकियां आ रही है तो यह आपके स्वास्थ्य को कई प्रकार से प्रभावित कर सकती हैं, इसीलिए समय रहते हिचकियां रोकने के लिए घरेलू उपाय अपनाने चाहिए .
लेकिन ऐसे बहुत से लोग होंगे, जिन्हें हिचकियां रोकने के घरेलू उपाय नहीं मालूम होंगे, इसीलिए मैं यहां पर हिचकियां रोकने के कुछ प्रभावी घरेलू उपाय बता रही हूं, जो हिचकियां रोकने में पूर्ण रूप से सक्षम होते हैं, वह उपाय कुछ इस प्रकार से है जैसे,
1. ठंडा पानी पिए
बुजुर्ग लोगों का कहना है यदि लंबे समय तक तीव्र गति से हिचकियां आ रही हो, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक गिलास ठंडा पानी धीरे-धीरे करके पीने से हिचिकिया बंद हो जाती हैं.

क्योंकि ऐसा करने से मेकैनिज्म डायफ्राम की मांसपेशियों को आराम देता है, जिससे हिचकियां धीरे-धीरे बंद होने लगती हैं.
2. शहद का सेवन करें
हिचकी आने पर एक बड़ा चम्मच शहद का सेवन करने पर हिचकी आना बंद हो जाती हैं क्योंकि, शहद की मिठास शरीर में नर्व्स को संतुलित करती है, जिससे हिचकियां धीरे-धीरे करके बंद होने लगती हैं.
3. ध्यान भटकने वाला काम करें
काफी अनुभवी लोगों का कहना है कि हिचकी रोकने के लिए अपने आपको किसी ऐसे कार्य में व्यस्त कर लेना चाहिए, जिसमें हमारा ध्यान कुछ पल के लिए हिचकियों पर से हट जाएं, ऐसे करने से हिचकी आना बंद हो जाएंगी.
4. गर्दन पर आइस बैग रखें

हिचकी रोकने के लिए गर्दन पर आइस बैग या ठंडा तौलिया रखने से हिचकी रोकने में मदद मिलती है.
5. कुछ सेकेंड्स के लिए सांस रोकें
कुछ लोगों का कहना है कि हिचकियां रोकने के लिए कुछ पल के लिए सांस रोक देनी चाहिए. ऐसा करने से हिचकियां तुरंत बंद हो जाती हैं.
FAQ : हिचकी आना शुभ या अशुभ
हिचकी कितनी खतरनाक होती है ?
वैसे तो हिचकियां आने से किसी भी प्रकार का खतरा नहीं होता है, लेकिन लम्बे समय तक हिचकियां आने से सास लेने में दिक्कत होने लगती हैं .
आयुर्वेद के अनुसार हिचकी कैसे रोकें ?
आयुर्वेद के मुताबिक एक गिलास गुनगुने पानी में आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर मिलाएं, उसके बाद उस पानी को छानकर पी लें, ऐसा करने से हिचकी रुक जाती हैं.
क्या दही से हिचकी ठीक होती है?
हिचकी रोकने के लिए दही खाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
निष्कर्ष
दोस्तों जैसा कि आपका प्रश्न था कि हिचकी आना शुभ या अशुभ होता है, तो आपके इस प्रश्न के उत्तर के लिए हमने इस लेख के ऊपर में हिचकियां आना शुभ या अशुभ होता है इस जानकारी के साथ-साथ हिचकी आने के करण, ज्यादा समय तक हिचकियां आने से होने वाली बीमारियां और हिचकियां को रोकने के कुछ घरेलू उपाय के विषय में बताया है.
ऐसे में यदि आप ने इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़ा होगा तो आप लोगों को हिचकियां आना शुभ होता है या अशुभ टॉपिक से संबंधित विशेष महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी. तो दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि आप लोगों को हमारे द्वारा बताई गई जानकारी पसंद आई होगी साथ में उपयोगी भी साबित हुई होगी.






