बाजरे की रोटी खाने के फायदे : खाने का सही तरीका मिलेगा पूरा फायदा

❤ इसे और लोगो (मित्रो/परिवार) के साथ शेयर करे जिससे वह भी जान सके और इसका लाभ पाए ❤

बाजरे की रोटी खाने के फायदे | Bajre ki roti khane ke fayde : आज के इस आर्टिकल में हम आपको बाजरे की रोटी खाने के फायदे के बारे में बताने वाले हैं. बाजरे का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में सर्दियों के मौसम की तस्वीर आ जाती है, परंतु क्या आप जानते हैं कि, गर्मी के मौसम में भी बाजरे की रोटी खाने के कई फायदे होते हैं.

बाजरे की लस्सी के तौर पर बाजरे के फायदे लिए जा सकते हैं अगर आप गर्मियों के मौसम में बाजरे की लस्सी पीते हैं,तो ऐसा करने से आपकी बॉडी में गर्मी सहन करने की क्षमता बढ़ जाती है.

बाजरे की रोटी खाने के फायदे बताइए बाजरे के पौष्टिक तत्व कितने होते है bajre ki roti khane se kya fayda hota hai bajre ki roti khane ke fayde

♦ नई और लेटेस्ट जानकारी के लिए हमसे जुड़ें ♦
🟢 WhatsApp चैनल Follow करें ✈️ Telegram चैनल से जुड़ें 👥 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें ▶ YouTube पर Subscribe करें 💬 Telegram ग्रुप में सवाल पूछें ★ Facebook पेज Like करें
OSir.in से जुड़े रहें और नई जानकारी पाते रहें!

बाजरे की फसल को उगने के लिए गर्म मौसम की आवश्यकता होती है. इसीलिए यह सबसे ज्यादा राजस्थान और गुजरात में उगाया जाता है, परंतु बाजरे का अधिकतर फायदा उत्तर भारत के लोग लेते हैं,आइए जानते हैं कि, बाजरे की रोटी खाने से हमें कौन से फायदे होते हैं.

बाजरे के पौष्टिक तत्व कितने होते है ?

बाजरे के अंदर अच्छी मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं और इसी के कारण गुजरात, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश में बाजरे के आटे से बनी हुई रोटी काफी खाई जाती है. बाजरे को गेहूं, चावल जैसे अनाज की जगह इस्तेमाल किया जाता है. बाजरे में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, उसकी जानकारी इस प्रकार है.

Bajre ki roti

  1. पोषण मात्रा – 174 ग्राम
  2. कैलोरी 207
  3. प्रोटीन 6 ग्राम
  4. फैट 1.7 ग्राम
  5. मैग्नीशियम 19% डेली वैल्यू
  6. फोलेट 8% डेली वैल्यू
  7. आयरन 6% डेली वैल्यू
  8. कार्बोहाइड्रेट 41 ग्राम
  9. डाइटरी फाइबर 2.2 ग्राम
  10. फास्फोरस 25% डेली वैल्यू

बाजरे की रोटी खाने के फायदे | Bajre ki  roti khane ke fayde

आजकल इंसान को काफी भागदौड़ करनी पड़ती है और ऐसी अवस्था में उसकी बॉडी में पर्याप्त मात्रा में एनर्जी का होना आवश्यक होता है, खासकर गर्मियों में एनर्जी की बहुत ही ज्यादा आवश्यकता होती है और इसी एनर्जी को बरकरार रखने के लिए अपने खाने में एनर्जी देने वाले खाने का इस्तेमाल करना आवश्यक है.

Millet बाजरा

और आपको बता दे कि बाजरा डाइट में शामिल करना एक बहुत ही अच्छा विकल्प माना जाता है,क्योंकि बाजरा खाने से आपकी बॉडी को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी की प्राप्ति होती है.गर्मियों में आप चाहें तो बाजरे की लस्सी भी पी सकते हैं. ऐसा करने से आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है.

1. बाजरा के फायदे वजन कम करने के लिए

बाजरा खाकर आप वजन भी कम कर सकते हैं,क्योंकि बाजरा के अंदर अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है और फाइबर को पचने में काफी समय लगता है, जिसके कारण हमें भूख कम लगती है और इसी के कारण आप बार-बार खाना नहीं खाते हैं,

motapa obesity pet ki naap

जिसके कारण जब आप ज्यादा नहीं खाना खाते हैं, तो आपका वजन नहीं बढता है. आप गर्मियों के मौसम में बाजरे की लसी भी सकते हैं,वहीं सर्दियों के मौसम में आप बाजरे की रोटी खाकर भी इसके फायदे ले सकते हैं.

2. बाजरा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं

Antioxidants

बाजरा में अच्छी मात्रा में में फेनोलिक कंपाउंड पाया जाता है और यह दोनों एंटी ऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं,साथ ही यह हमारी बॉडी में जाकर हमारी बॉडी को बीमारियों से बचाने का काम करते हैं. बाजरा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है.

5. बाजरा खाने से ब्लड शुगर लेवल सामान्य रहता है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाजरे के अंदर दो प्रकार का कार्य मौजूद होता है जो आसानी से नहीं पचता है जिनमें पहला है फाइबर और दूसरा है Non Starchy polisakryte .

sugar

यह दोनों हमारी बॉडी में ब्लड शुगर लेवल को सामान्य बनाए रखने में हमारी बॉडी की काफी सहायता करते हैं. इसीलिए डायबिटीज से परेशान लोगों को बाजरा डाइट में अवश्य शामिल करना चाहिए.

6. बाजरा खाने से हार्ट स्वस्थ रहता है

बाजरा हमारी बॉडी में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने के लिए भी जाना जाता है. बाजरा खाने में शामिल करने से हमारी बॉडी में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है, जिससे दिल की सेहत अच्छी बनी रहती है.

heart dil

इसके अलावा आपको बता दें कि, बाजरे के अंदर अच्छी मात्रा में पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हमारा ब्लड प्रेशर नार्मल रखने में हमारी काफी सहायता करता है.नार्मल ब्लड प्रेशर दिल से जुड़ा हुआ होता है और दिल स्वस्थ रखने के लिए यह आवश्यक है कि, खाने में सेहतमंद आहार शामिल किया जाए.

7. बाजरा पेट के लिए फायदेमंद होता है

जब हमारा पेट ठीक नहीं होता है, तो हमें किसी भी काम को करने में मन नहीं लगता है, ना हीं हमें कुछ खाने की इच्छा कहती है. इसीलिए हमें अपने पेट का ध्यान विशेष तौर पर रखना होता है.

Digestive pet

अगर आपको कब्ज जैसी समस्या है, तो आपको अपने खाने में फाइबर अवश्य शामिल करना चाहिए, क्योंकि फाइबर जल्दी से पचता नहीं है, जिससे पेट को फाइबर पचाने के लिए ज्यादा मेहनत और एनर्जी लगानी पड़ती है. ऐसा करने से समय-समय पर पेट साफ होता रहता है, जिससे पेट को स्वस्थ रहने में सहायता मिलती है. इसीलिए बाजरे को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है.

8. बाजरा ग्लूटेन फ्री है

Gluten Fr

ग्लूटेन एक तरह का प्रोटीन होता है, जो गेहूं में पाया जाता है. कुछ लोगों को इस प्रोटीन से एलर्जी होती है, क्योंकि इसे पचाना मुश्किल हो जाता है,जिसके कारण पेट में दर्द जैसी शिकायत होने लगती है,परंतु आपको बता दें कि जिन लोगों को ग्लूटेन जैसे प्रोटीन से दिक्कत होती है, वह बाजरे का सेवन कर सकते हैं,क्योंकि बाजरा में ग्लूटेन नहीं होता है.

9. बाजरा खाने से अच्छी नींद आती है

woman-sleep

 

बाजरा खाने से हमें अच्छी नींद भी आती है,क्योंकि बाजरे के अंदर ट्रिप्टोफेन पाया जाता है, जो सेरोटोनिन प्रोड्यूज करता है. यह एक खुशी वाला हार्मोन होता है, जो हमारी टेंशन को कम करने का काम करता है और जब हमें कम टेंशन होती है,तो हमें रात में अच्छी नींद आती है.

10. बाजरा त्वचा के लिए फायदेमंद है

बाजरा हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि बाजरा में एंटी ऑक्सीडेंट,सेलेनियम, विटामिन सी विटामिन पाया जाता है जो हमारी त्वचा को अच्छा बनाने में हमारी सहायता करता है.

women

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, एंटीऑक्सीडेंट त्वचा का फ्री रेडिकल से बचाव करते हैं, क्योंकि फ्री रेडिकल हमारी त्वचा को खराब कर सकते हैं. इसके अलावा विटामिन सी और विटामिन ई हमारी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाते हैं.

❤ इसे और लोगो (मित्रो/परिवार) के साथ शेयर करे जिससे वह भी जान सके और इसका लाभ पाए ❤
Scroll to Top