मेष राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं ? | Mesh rashi wale dukhi kyo rahte hai : प्रिय मित्रों नमस्कार आज के इस लेख में मेष राशि से जुड़ी जानकारी बताएंगे जिसमें प्रमुख रूप से मेष राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं इसके विषय में बताया जाएगा, उसके बाद मेष राशि से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी बताने का प्रयत्न करेंगे.
ज्योतिष शास्त्र में 12 राशि चक्र में मेष राशि प्रथम राशि मानी गई है इसके स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है जो साहस, शक्ति, परिश्रम आदि का कारक ग्रह माना जाता है, इस राशि का प्रतीक चिन्ह भेड़ा या मेढ़ा है, जो मेष राशि की पहचान को दर्शाता है.
मेष राशि के प्रमुख स्वामी मंगल ग्रह होने के कारण इस राशि को अग्नि तत्व राशि के अंतर्गत रखा गया है इस राशि के लिए पूर्व दिशा शुभ मानी जाती हैं.

ज्योतिष शास्त्र मेष राशि को लेकर बताया गया है जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ आधे अक्षर से प्रारंभ होता है उन लोगों की मेष राशि होती हैं.इस राशि की पहचान का चिन्ह मेढा होता हैं,जो मेष राशि की पहचान को दर्शाता हैं .
मेष राशि में जन्मे जातक जातिका निडर और साहसी होते है,इस राशि के जातक अपना जीवन अपने अनुसार जीना पसंद करते हैं इन लोगों को किसी के दबाव में आकर कोई कार्य करना बिल्कुल पसंद नहीं होता है.
मेष राशि के लोग ईमानदार और सभी को प्यार करने वाले होते हैं इन लोगों के अंदर आत्म केंद्रित गुण पाया जाता है अगर इस राशि के लोग कुछ प्राप्त करने की ठान लेते हैं तो उसे पाने हेतु सतत प्रयास करते हैं और अंत तक उस चीज को हासिल कर लेते हैं .
मेष राशि वालों में इतनी सारी खूबियां होने के बावजूद इनके अंदर एक कमी पाई जाती हैं वह यह है कि इस राशि में जन्मे लोग अन्दर से हमेशा दुखी रहते हैं लेकिन वह अपना दुख दूसरो के समाने प्रदर्शित नहीं होने देते, जिसके चलते हर कोई इनके दुखी मन को नहीं पहचान पाता है.
दूसरो को छोड़ो मेष राशि वाले खुद अपने दुखी होने के कारण को नहीं जान पाते हैं की मैं दुःखी क्यों हूं? कई बार तो मेष राशि के जातक अपने दुखी होने की बात को लेकर बहुत गहराई से सोचने लगते हैं फिर भी उन्हें उनके दुखी होने का कोई सटीक जवाब नही मिल पाता ऐसे में अगर आप भी मेष राशि वाले हैं.
तो आज मैं इस लेख में आपके दुखी होने के कारण बताऊंगी साथ में उन कारणों का निवारण करने के लिए कुछ ज्योतिष उपाय भी बताएगे. ऐसे में अगर आप इस लेख में मेष राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं? जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को शुरू से अंत तक अवश्य पढ़ें.
मेष राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं ? | Mesh rashi vale dukhi kyu rahte hai ?
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह होने के कारण इस राशि को एक अग्नि तत्व राशि मानी गई है जिसकी वजह से इस राशि में जन्मे लोग काफी ज्यादा भावुक और गुस्से वाले होते हैं.

यह लोगे किसी के द्वारा कही गई छोटी-छोटी बातों पर भी काफी गंभीरता से सोचते हैं और फिर अगर इन्हें कोई भी बात बुरी लगती है तो उस बात को लेकर बहुत बड़ा तमाशा बना देते हैं जिससे इनका खुद का नुकसान होता है और उसका खामियाजा उन्हें लंबे समय तक भुगतना पड़ता है यही वजह है कि यह लोग हमेशा दुखी रहते हैं क्योंकि यह अपना काम अपने ही हाथों से बिगड़ते हैं.
इनकी दुखी होने की दूसरी वजह यह है कि यह लोग स्वतंत्रता प्रवृत्ति के होते हैं यानी कि यह कोई भी काम करने से पहले बड़ों की सलाह लेना जरूरी नहीं समझते हैं हर कार्य को अपने मुताबिक करना इन्हें पसंद होता है, जिसका परिणाम इन्हे अंत में काफी बुरा प्राप्त होता है फिर यह लोग निराश हो जाते हैं .
इसी के साथ में मेष राशि के लोगों के दुखी होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि इस राशि के लोग जिस चीज को पाने की सोचते हैं तो उसे पाने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करते हैं. उसके बावजूद भी इन्हें इनकी मेहनत के अनुसार रिजल्ट नहीं मिलता है जिसकी वजह से यह लोग अपने भविष्य को लेकर हर घड़ी विचार करते रहते हैं जो इनके दिमाग में एक टेंशन बन जाती है और फिर वही टेंशन इन लोगों को हर घड़ी दुख पहुंचाया करती है.

कई बार प्रेम में असफल होने के कारण भी इन्हें बहुत बड़ा दुख मिलता है क्योंकि प्यार तो कर लेते लेकिन उसे निभा नहीं पाते ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी राशि का मंगल ग्रह बंद होता है.
जिसकी वजह से यह प्यार में सफल नहीं होते हैं, इसी तरह से कई कारण है जो मेष राशि की दुखी होने की जिम्मेदार माने गए हैं लेकिन सबसे बड़ा कारण मेष राशि के लोगों का स्वभाव माना गया है क्योंकि यह लोग अपने आपको काबू में नहीं रख पाते हैं.
छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते हैं और यह किसी की बात तब तक नहीं मानते जब तक इन्हें किसी प्रकार का नुकसान नहीं मिलता है अपने आप को काबिल समझना ही इन लोगों के दुखी होने का कारण है.
मेष राशि दुखों से छुटकारा पाने के ज्योतिष उपाय | Mesh rashi dukho se chutkara pane ke jyotish upay
ज्योतिष शास्त्र में राशि के अनुसार हर एक समस्या का समाधान प्राप्त है मेष राशि लोगों को दुखों से छुटकारा पाने के लिए ज्योतिष उपाय बताएंगे अपनाकर मेष राशि के लोग अपना जीवन सरल एवं सुखमय बना सकते हैं वह उपाय नीचे बताए जा रहे हैं जैसे-

- मेष राशि के लोगों को अपने दुखों से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार के दिन गाय को मीठी रोटी खिलानी चाहिए ऐसा करने से बहुत जल्द आपके दुखों का अंत हो जाएगा.
- मेष राशि को अपने प्रमुख ग्रह यानी कि मंगल ग्रह शांति के लिए मंगलवार को बजरंगबली की विधिवत पूजा अर्चना करनी चाहिए अगर आप इनका व्रत करें तो आपके लिए बहुत रहेगा.
- रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए बजरंगबली को तिल का तेल और चोला अर्पित करें.
- धन प्राप्ति के लिए मेष राशि के लोगों को मंगलवार के दिन गरीब लोगों में गुड़ और चने का प्रसाद बांटना चाहिए.
- मेष राशि वालों को अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने के लिए प्रातकाल स्नान आदि से निवृत्त होकर सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए.
- मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए मेष राशि के लोगों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए.
FAQ: मेष राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं ?
[faq-schema id=”58872″]निष्कर्ष
मित्रों जैसा कि आज हमने इस लेख में मेष राशि वाले दुखी क्यों रहते हैं इस टॉपिक से जुड़ी जानकारी प्रदान की है जिसमें मैंने मेष राशि के दुखी होने के कुछ प्रमुख करण और उन दुखों से छुटकारा पाने के ज्योतिष उपाय बताए हैं.
ऐसे में अगर आप लोगों ने इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़ा होगा तो आप लोगों को मेष राशि दुखी होने के कारण और उन कारणों के निवारण के कुछ प्रमुख ज्योतिष उपाय जानकारी मिल गई होगी जिन्हें अपनाकर मेष राशि वाले अपने दुखों से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं.
तो मित्रों हम उम्मीद करते हैं आप लोगों को हमारे द्वारा बताई गई जानकारी पसंद आई होगी साथ में उपयोगी भी साबित हुई होगी.





