पत्नी की तारीफ के शब्द | Patni ki tareef ke shabd : दोस्तों अगर आप शादीशुदा इंसान हैं तो आप अपनी पत्नी की तारीफ भी करते होंगे। भले ही आप सामने तारीफ ना करें. पीठ पीछे अपनी पत्नी की तारीफ जरूर करते होंगे, वहीं कुछ लोग अपनी पत्नी की तारीफ सामने करते हैं पीठ पीछे नहीं।

जो लोग अपनी पत्नी की तारीफ के शब्द पत्नी के सामने बोलते हैं तो पत्नी भी खुश रहती है और रिश्तो में मजबूती भी मिलती है लेकिन पत्नी की तारीफ ना करो तो पत्नी नाराज भी होती हैं हालांकि हर व्यक्ति को अपनी पत्नी की तारीफ करनी चाहिए भले ही हर समय ना करें लेकिन जब कोई अच्छा काम करती है.
तो आपको तारीफ करना बनता है. यदि उसके अच्छे काम की भी तारीफ ना करो तो दिक्कत होती हैं जिस प्रकार से हम किसी दूसरे के कामों से खुश होकर उसकी तारीफ में कुछ न कुछ बोल देते हैं. ठीक उसी प्रकार से अपनी पत्नी के लिए भी तारीफ के शब्द बोलने चाहिए. जिससे पत्नी को लगे कि उसने अच्छा काम किया।
पत्नी की तारीफ के शब्द | Patni ki tareef ke shabd

दोस्तों अपनी पत्नी कैसी भी हो लेकिन उसकी तारीफ जरूर करना चाहिए, क्योंकि एक पत्नी ही ऐसी है, जो हमारे हर कदम पर साथ निभाती है और सुख-दुख के साथी बनते हैं। अगर आप अपनी पत्नी की तारीफ करने के लिए शब्द नहीं जानते हैं तो आइए हम आपको अपने इस आर्टिकल में पत्नी की तारीफ के शब्द के बारे में बताते हैं।
- तुम मेरी जिंदगी हो
- वाह क्या खूब लगती हो तुम्हें देख कर चांद भी शर्मा रहा है।
- आज इन कपड़ों में तुम बहुत ही खूबसूरत लग रही हो जैसे कोई परी उतर कर आई हो।
- मेरी जिंदगी तुम ही से है, तुम्हारी वजह से मैं भी खूबसूरत लगता हूं।
- तुम मेरा संसार हो मेरा प्यार हो।
- तुम्हें देखकर चांद का नूर कम हो जाता है।
- जब मुस्कुराती हो तो बहुत ही प्यारी लगती हो।
- तुम्हें देखता हूं तो होश खो जाता है।
- हम बहुत खुश नसीब है. जो तुम मुझे मिली।
- तुम इतनी सुंदर हो कि हर वक्त तुम्हें देखने का दिल करता रहता है
- तुम्हारे जैसा हमसफ़र जमाने में नहीं मिल सकता।
- तुम्हारी तारीफ करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं।
- आपकी तारीफ हम सदैव दिल से करते हैं।
- हर वक्त तुम्हारी याद आती है तुमसे दूर रहने का दिल नहीं करता है।
- तुम्हारी याद में हमारी आंखें नम रहती हैं
- मेरी पत्नी मेरा जीवन मेरा अभिमान मेरा सारा जहान है
- तुम्हें पाकर मैं धन्य हो गया
- तुम्हारे साथ बिताए गए हर पल बहुत ही खूबसूरत हैं काश यह पल यूं ही थम जाते
- तुम मेरे दिल में इस तरह से समा गई कि हमारी जिंदगी बन गई
- तुम मेरी जिंदगी का वह हिस्सा हो जिससे दूर होना बड़ा मुश्किल है।
- तुम्हारी नाराजगी मुझे खूबसूरत लगती है अच्छी लगती है।
- तुम इतनी खूबसूरत हो कि तुम्हारे चेहरे से नजर नहीं हटती।
- हमें जिसकी चाहत थी तुम वैसी ही हो।
- हमारी हर सांस में तुम हो तुम्हारे बिना जीना अच्छा नहीं लगता।
- हमारी हर हौसले को टूटते हुए तुम्हीं ने बचाया सुख दुख का साथी हो हर परिस्थिति में हंसकर सामना किया।
- तुम्हारी जैसी पत्नी पाकर मैं अपने को धन्य मानता हूं।
- हमारी तुम्हारी जोड़ी देखकर भगवान भी सोचने लगता है की वाह क्या जोड़ी है।
- मुझे नहीं पता है कि तुम मैं ऐसी कौन सी चीज है जिन्हें मैं पसंद करता हूं लेकिन यह सच है कि तुम्हारे सिवा में किसी को पसंद नहीं करता।
- एक तुम ही तो हो जो मेरे ऊपर भारी हो मेरे ऊपर हुकुम चला सकती हो।
- पता नहीं क्यों मैं तुम्हारी हर बात मानने से इनकार नहीं कर सकता।
- तुम्हारी हर अदा मुझे बहुत भाती है
- तुम बड़ी चुलबुली हो।
- भगवान मुझे से आपको कभी जुदा ना करें और हमेशा तुम्हारी बाहों में रहूं।
- मैं जब सो जाता हूं तो सपने में भी तुम मुझे ही नजर आती है। तुम्हारे सिवा मैं और किसी का सपना देख ही नहीं पाता।
- तुम्हारी तारीफ क्या करूं तुम तो जीवन का एक अमूल्य आभूषण को।
- मेरी जिंदगी की हर सांस तुमसे है।
- हजारों दुआओं के बाद मैंने तुम्हें पाया है। तुम्हें मैं खो नहीं सकता।
- मेरी सुबह तुम ही से होती है और शाम तुम ही पर रूकती है।
- जिस प्रकार से बाग में फूल खिलते हैं ठीक उसी प्रकार से तुम मेरी जिंदगी का फूल हो।
- तुम मेरी जिंदगी का वह गुलाब हो जो हर डाल पर नहीं खिलता।
- तुम्हें देखता हूं तो मुंह से कविता निकलने लगती।।
- तुम मेरे लिए अंधेरे का चिराग हो।
- मेरे लिए तुम जन्नत से कम नहीं हो।
- उसकी तारीफ क्या करूं जिसने आपको बनाया है।
- मेरी इतनी ख्वाहिश है कि तुम्हारे साथ रहूं और जिंदगी खत्म ना हो
FAQ: पत्नी की तारीफ के शब्द
एक पत्नी-पति से क्या चाहती है ?
एक पत्नी अपने पति से उसका प्यार चाहती है इसलिए आपको पत्नी से प्यार, लगाव जरूरी है. जिससे आपका जीवनसाथी आपके लिए सब कुछ कर सकें।
पत्नी कब पति से खुश होती है ?
जब हर पति अपनी पत्नी की छोटी-छोटी बातों को भी बड़ी गंभीरता से ध्यान देता है और उसकी जरूरतों को भी पूरा करता है उसे समझने का प्रयास करता है तो एक पत्नी अपने पति से खुश रहती है।
एक पति को अपनी पत्नी से क्या नहीं बताना चाहिए ?
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को अपनी पत्नी से कभी भी अपनी कमजोरी नहीं बताना चाहिए क्योंकि जब एक बार आपकी कमजोरी को जान लेती है तो हमेशा उसी का हवाला देकर का ताना मारती है।
निष्कर्ष
दोस्तों, हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको कुछ ऐसे शब्दों का चयन किया है. जिनसे आप अपनी पत्नी की तारीफ के लिए कभी भी बोल सकते हैं। अगर आप अपनी पत्नी की तारीफ करना चाहते हैं तो पत्नी के लिए तारीफ के शब्द जानना जरूरी है क्योंकि जब आप तारीफ करते हैं तो पत्नी भी खुश होती है और रिश्तो को मजबूती मिलती हैं। आशा करता हूं कि आपको पत्नी की तारीफ के शब्द के बारे में जानकारी हो गई होगी।






