असली गोमती चक्र की पहचान | Asli gomti chakra ki pahchan : शास्त्रों के अनुसार गोमती चक्र शुभ फल प्रदान करने वाला एक अद्भुत पत्थर होता है, जो गोमती नदी से प्राप्त किया जाता है , यह पत्थर हल्का सफेद और पीले रंग का होता है, जिसे भगवान कृष्ण के सुदर्शन चक्र का सूक्ष्म स्वरूप माना गया है.

शास्त्रों में बताया गया है कि यह पत्थर जिसके पास होता है, उस जातक के लिए सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करता है, साथ ही कई प्रकार के अद्भुत लाभ भी प्राप्त कराता है, जिनके विषय में हम इस लेख के अंत में बताएंगे, क्योंकि हम यहां पर सबसे पहले असली गोमती चक्र की पहचान करने के विषय में जानकारी बताने जा रहे हैं.
ताकि आप लोग असली गोमती चक्र की पहचान करके इस चक्र से प्राप्त होने वाले सभी लाभ हासिल कर सकें. तो आइए जानते हैं कि असली गोमती चक्र की पहचान कैसे की जा सकती हैं ?
- 1. गोमती चक्र क्या है ? | Gomti chakra kya hai ?
- 2. असली गोमती चक्र की पहचान | Asli gomti chakra ki pahchan
- 3. गोमती चक्र पूजा विधि | Gomti chakra puja vidhi
- 4. गोमती चक्र से मिलने वाले लाभ | Gomti chakra se milne wale labh
- 4.1. 1. वास्तु दोष दूर करे
- 4.2. 2. रोगों से छुटकारा दिलाए
- 4.3. 3. कारोबार में लाभ दिलाए
- 4.4. 4. सुखी दांपत्य जीवन के लिए
- 4.5. 5. नजर दोष से बचाएं
- 4.6. 6. धन संबंधी परेशानियां दूर करें
- 4.7. 7. नकारात्मक शक्ति से सुरक्षा प्रदान करें
- 5. FAQ: असली गोमती चक्र की पहचान
- 5.1. धन के लिए कितने गोमती चक्र की आवश्यकता होती है?
- 5.2. गोमती चक्र हमें घर में कहां रखना चाहिए ?
- 5.3. गोमती चक्र पहनने से क्या फायदा होता है ?
- 6. निष्कर्ष
गोमती चक्र क्या है ? | Gomti chakra kya hai ?
गोमती चक्र गोमती नदी में पाया जाने वाला एक बहुत ही अद्भुत पत्थर है, इस पत्थर की मदद से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और स्वास्थ्य को भी कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं शास्त्रों में गोमती चक्र के अनगिनत लाभ बताए गए हैं, लेकिन वह लाभ आपको तभी प्राप्त होंगे. जब आपके पास असली गोमती चक्र होगा, इसीलिए हम यहां पर असली गोमती चक्र की पहचान करने की विषय में बता रहे हैं.
असली गोमती चक्र की पहचान | Asli gomti chakra ki pahchan

असली गोमती चक्र सिर्फ गोमती नदी में ही पाया जाता है. जिसका एक भाग समतल होता है और दूसरा भाग हल्का सा उभरा हुआ होता है, और इस पत्थर के ऊपर चक्र के टाइप का निशान बना होता है, जो गोमती चक्र की असली पहचान को दर्शाता हैं ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि असली गोमती चक्र में हिंदी की 7 वर्ड की गिनती बनी होती है. जो असली गोमती चक्र की पहचान करने में मदद करती है.
गोमती चक्र पूजा विधि | Gomti chakra puja vidhi
जैसा कि ऊपर की लेख में हमने गोमती चक्र से प्राप्त होने वाले सभी प्रकार के लाभ बताएं हैं लेकिन यह लाभ आपको तभी प्राप्त होंगे, जब आप गोमती चक्र की विधिवत पूजा अर्चना करके उस चक्र को उपयोग करेंगे. इसीलिए हम यहां पर गोमती चक्र की संपूर्ण उचित पूजा विधि को एक क्रमवार से बता रहे हैं.

- गोमती पूजा के लिए सूर्योदय से पहले उठकर अपने घर की अच्छे से साफ सफाई करके स्नान आदि से निवृत होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
- स्नान आदि से निवृत होने के बाद पूजा घर में 7 गोमती चक्र स्थापित करें.
- गोमती चक्र स्थापना के बाद सबसे पहले भगवान गणेश और मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना करें.
- भगवान गणेश और मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना के बाद गोमती चक्र पर हल्दी, केसर से तिलक लगाकर उसके ऊपर पीले रंग के चावल और पुष्प चढ़ाए.
- इतनी प्रक्रिया के बाद आप भगवान गणेश और मां सरस्वती के समक्ष हाथ जोड़कर पूजा में हुई भूल चूक के लिए क्षमा प्रार्थना करते हुए अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें.
- भगवान के समक्ष क्षमा प्रार्थना करने के बाद सातों गोमती चक्र को चावल सहित किसी लाल कपड़े में लपेटकर घर के उत्तर दिशा में दरवाजे के ऊपर टांग दें, ऐसा करने से परिवार में सुख शांति और समृद्धि आती है.
- इसके अलावा यदि आप चाहें तो चक्र को अपनी तिजोरी में भी रख सकते हैं, इससे मां लक्ष्मी की अपार कृपा प्राप्त होगी.
गोमती चक्र से मिलने वाले लाभ | Gomti chakra se milne wale labh
शास्त्रों में गोमती चक्र को बहुत ही शुभ और अद्भुत पत्थर माना गया है, जिसके सही उपयोग से व्यक्ति को कई प्रकार के अद्भुत लाभ प्राप्त होते हैं. जिनके विषय में नीचे एक क्रमवार से बताया जा रहा है.
1. वास्तु दोष दूर करे

शास्त्रों में बताया गया है कि यदि कोई व्यक्ति भवन निर्माण के समय 11 गोमती चक्र मिट्टी के नीचे दबा देता है, तो उस व्यक्ति के घर में वास्तु दोष की समस्या कभी नहीं होती है और उनके परिवार हमेशा खुशहाली रहती है.
2. रोगों से छुटकारा दिलाए
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि यदि कोई व्यक्ति किसी बीमारी से पीड़ित है और काफी इलाज के बाद भी उसे कोई फायदा नहीं मिल रहा है, तो ऐसे में 21 सिद्ध अभिमंत्रित गोमती चक्र लेकर बीमार व्यक्ति के सर से सात बार उतार कर, रोगी व्यक्ति के पलंग में बांध दे. ऐसा करने से वह व्यक्ति बहुत जल्द स्वस्थ हो जाएगा.
3. कारोबार में लाभ दिलाए

शास्त्रों में बताया गया है कि यदि किसी व्यक्ति को कारोबार में लाभ ना प्राप्त हो रहा हो, तो ऐसे में उस व्यक्ति को 12 गोमती चक्र लेकर उन पर हल्दी और केसर से तिलक लगाकर, इन्हें किसी लाल वस्त्र में बांधकर चौखट पर लटका दें, ऐसा करने से बहुत जल्दी आपको कारोबार में लाभ प्राप्त होगा.
4. सुखी दांपत्य जीवन के लिए
पति-पत्नी के जीवन में खटपट होना सामान्य बात है, लेकिन यदि आए दिन पति-पत्नी के रिश्ते में लड़ाई-झगड़ा होता है तो इससे पति-पत्नी के बीच दूरियां पैदा हो जाती हैं.

ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने के लिए लाल कपड़े में एक मुट्ठी पीला सरसों निकालकर उसमें 1 या फिर 2 गोमती चक्र लेकर उसमें पति-पत्नी का नाम लिखकर सरसों के अंदर छुपाकर पोटली बना दें और फिर इस पोटली को पति-पत्नी के रूम में एक ऐसे स्थान पर रखें.
जहां पर वह आपको हमेशा दिखाई दे, ऐसा करने से पति-पत्नी के रिश्ते पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. जिससे दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा.
5. नजर दोष से बचाएं

नजर लगने पर व्यक्ति के चेहरे की रौनक गायब हो जाती है, साथ ही उस को व्यक्ति किसी भी काम के प्रति रुचि नहीं रह जाती हैं, ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि नजर दोष से पीड़ित व्यक्ति को गोमती चक्र पत्थर की अंगूठी बनवाकर पहनने से नजर दोष से सुरक्षा प्राप्त होती है.
6. धन संबंधी परेशानियां दूर करें
शास्त्रों में बताया गया है कि यदि आपके घर में धन न टिकता हो, तो ऐसे में गोमती चक्र की विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद इसे लाल कपड़े में लपेट कर अपनी तिजोरी में रखें, ऐसा करने से आपके घर में आसानी से धन टिकने लगेगा.
7. नकारात्मक शक्ति से सुरक्षा प्रदान करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के पास असली गोमती चक्र होता है. उस व्यक्ति के लिए यह सुरक्षा कवच की तरह कार्य करता है . ऐसे में यदि आप किसी भी प्रकार की नकारात्मक शक्ति से परेशान है, तो असली गोमती चक्र को अपने साथ ताबीज के रूप में गले में या फिर हाथ की भुजा पर बांध कर रखे, तो आपको सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा प्राप्त होगी.
FAQ: असली गोमती चक्र की पहचान
धन के लिए कितने गोमती चक्र की आवश्यकता होती है?
धन प्राप्ति के लिए 11 असली गोमती चक्र की आवश्यकता होती है.
गोमती चक्र हमें घर में कहां रखना चाहिए ?
गोमती चक्र को आप घर की चौखट के ऊपर टांग सकते हैं, पूजा घर में रख सकते हैं, इसके अलावा तिजोरी में भी रख सकते हैं.
गोमती चक्र पहनने से क्या फायदा होता है ?
गोमती चक्र पहनने से मन में शुद्ध विचार आते हैं और स्वास्थ्य स्वस्थ रहता है.
निष्कर्ष
दोस्तों जैसा कि आपका प्रश्न था असली गोमती चक्र की पहचान क्या है ? जिस प्रश्न के आंसर के लिए हमने काफी रिसर्च और अनुभवी लोगों से पूछताछ के पश्चात असली गोमती चक्र की पहचान के बारे में बताया है ऐसे में यदि आप लोगों ने इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़ा होगा
तो आप लोगों को असली गोमती चक्र की पहचान क्या होती है ? इसके विषय में सटीक जानकारी मिल गई होगी , साथ ही गोमती चक्र से प्राप्त होने वाले सभी लाभ के विषय में जानकारी मिल गई होगी तो दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि आप लोगों को हमारे द्वारा बताई गई जानकारी पसंद आई होगी साथ में उपयोगी भी साबित हुई होगी.






