sapne me apni shadi hote ya shadi se judi chije dekhne ka kya matlab hota hai ? मनुष्य अपने जीवन में बचपन से लेकर सारी उम्र हमेशा कोई ना कोई सपना जरूर देखता है, कुछ सपने डरावने, कुछ हंसी मजाक तथा कभी-कभी कुछ ऐसे सपने देखते हैं, जो एक अचंभित घटनाओं से संबंधित होते रहते हैं. सपनों को देखता है, तो हर इंसान हैं.
लेकिन सपने में जो वस्तुएं देखता है, उनको एक केवल कहानी मात्र समझ कर एक दूसरे से शेयर कर देता है. लेकिन जो सपने देखता है. उन सपनों में कुछ ऐसे सपने होते हैं, जो जीवन में शुभ है या अशुभ परिणाम देते हैं. ऐसे में कभी-कभी देखे गए, सपनों के विषय में सोचने लगता है, कभी-कभी इन सपनों का जीवन में कोई गहरा संबंध होता है.
वैसे तो सोते समय देखे गए सपने हमारे जीवन में खास अहमियत तो नहीं रखते हैं. लेकिन कभी-कभी कई ऐसी घटनाएं जब सपने में देखते हैं, तो उनका वास्तविक जीवन में कहीं ना कहीं घटनात्मक रूप से देखने को मिलता है, तो ऐसा लगता है कि यह सपना जब हमने देखा, तो वह मेरी आंखों के सामने हकीकत बन कर उभरता है.
ऐसे में सपनों के साथ-साथ कभी-कभी जब आदमी सपने में शादी होने जैसा सपना देखता है. ऐसे सपने में शुभ और अशुभ दोनों ही परिणाम देखने को मिलते हैं. यह सपने हमारे जीवन में कभी सही तो कभी गलत लगते हैं अतः शादी से जुड़ा सपना जब हम कभी देखते हैं, तो यह हमारे एक विशेष मायने रखता है।
वास्तव में सपने हमारे जीवन में भविष्य में होने वाली घटनाये जीवन में कभी कहीं ना कहीं संबंधित होते हैं, तो आइए हम यहां पर सपने में शादी को देखना या फिर शादी में दी जाने वाली वस्तुओं को देखना या फिर खुद की शादी होते हुए देखना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य प्रस्तुत कर रहे हैं, जो जीवन से संबंधित कहीं ना कहीं कभी ना कभी घटित होते रहते हैं।
- 1. सपने में अपनी शादी को देखना Seeing your wedding in the dream
- 2. शादी में दी जाने वाली वस्तुओं को सपने में देखना
- 3. सपने में जीवन साथी के साथ शादी करते हुए देखना marriage with life partner in dream
- 4. किसी की शादी में शामिल होते हुए सपना देखना।
- 5. सपने में दूल्हा और दुल्हन को शादी के दौरान फेरे लेते हुए देखना
- 6. सपने में शादी के दौरान दी जाने वाली अंगूठी देखना
- 7. सपने में शादी की ड्रेस में दुल्हन को देखना
- 8. शादी में बारात जाते हुए सपने को देखना
- 9. सपने में शादी के दौरान किसी दुल्हन को देखना
- 10. सपने में शादी के लिबास में खुद को देखना
- 11. सपने में शादी देखना कमिटमेंट को याद दिलाती है |
सपने में अपनी शादी को देखना Seeing your wedding in the dream
जब कोई व्यक्ति सपने में खुद की शादी को देखता है, तो ऐसे में उस व्यक्ति को कभी घबराहट होने लगती है. ऐसे ने घबराने की आवश्यकता नहीं है. बल्कि हो सकता है कि आपको जीवन में एक अच्छे कैरियर की शुरुआत हो सकती है या फिर कोई जॉब अथवा कोई अच्छा रिलेशनशिप भी हो सकता है।
शादी में दी जाने वाली वस्तुओं को सपने में देखना
शादी से जुड़े या फिर शादी के दौरान शादी में दी जाने वाली वस्तुओं को जब हम सपने में देखते हैं, तो ऐसा माना जाता है कि उस व्यक्ति को एक सुंदर जीवन साथी मिलने की संभावना हो पाई जाती है।
सपने में जीवन साथी के साथ शादी करते हुए देखना marriage with life partner in dream
कभी-कभी जब हम सपने में अपने जीवन साथी से शादी करते ही देखते हैं, जो आपको कभी पसंद नहीं है. ऐसे में यदि उससे शादी करते हुए देखते हैं, तो ऐसा माना जाता है कि जीवन में आप कुछ नया करने जा रहे हैं, जो जीवन में एक कुशल चरित्र का निर्माण करना में सहायक है।
- अमीर बनने के रहस्य क्या है? अमीर कैसे बने? what is the secret of getting rich
- Inter कक्षा 12th में टॉप कैसे करे? 90% से ज्यादा नंबर कैसे लाये ? Intermediate exam me top karne ke tips
किसी की शादी में शामिल होते हुए सपना देखना।
कभी-कभी जब कोई व्यक्ति शादी में शामिल होता है, तो सपना इस बात को दर्शाता है कि जीवन में आप कुछ करने जा रहे हैं और अपने चरित्र के निर्माण करने के लिए कोई लक्ष्य निर्धारित कर रहे हैं. लेकिन हो सकता है कि जिस लक्ष्य को आप निर्धारित करते हुए हासिल करना चाहते हैं और उसे हासिल कर लेते हैं.
लेकिन लक्ष्य को हासिल करने के बाद उस लक्ष्य से आप आश्वस्त नहीं है।
सपने में दूल्हा और दुल्हन को शादी के दौरान फेरे लेते हुए देखना
सपने में जब कभी शादी के दौरान किसी दूल्हा और दुल्हन को फेरे लेते हुए देखते हैं, तो यह माना जाता है कि एक यह बहुत ही अशुभ सपना होता है. इस सपने को देखने पर यह होता है कि कोई काम आप करने जा रहे हैं, तो उस कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ता है.
जैसे की यदि कोई प्रतियोगिता में आप भाग लेने जा रहे हैं, तो उस प्रतियोगिता में आपको असफलता मिलती है. इसीलिए जब कभी ऐसा सपना दिखाई दे, तो ऐसे में बहुत ही सोच समझकर अपना निर्णय लेना चाहिए।
सपने में शादी के दौरान दी जाने वाली अंगूठी देखना
कभी कभी सोते समय शादी में किसी लड़की को मंगलसूत्र या अगूठी पहनाते हुए देखते हैं, तो ऐसा बताया गया है कि जब यह सपना देखते हैं, तो इस सपने से आपके जीवन में कोई आपके विरुद्ध कोई ना कोई एक साजिश या षड्यंत्र रचने वाला है, जो आपको भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देता है।
सपने में शादी की ड्रेस में दुल्हन को देखना
जब कभी कोई अपने सपने में दुल्हन के शादी के कपड़े को पहने हुए देखते हैं, तो इसका मतलब यह है कि आने वाले समय में आपके कार्य में किसी ना किसी प्रकार की रुकावट या फिर कोई धन से संबंधित समस्या आने वाली है।
शादी में बारात जाते हुए सपने को देखना
यदि कभी अपने सपनों में शादी में बारात में अपने को जाते हुए देखते हैं, तो इसका अशुभ संकेत यह होता है कि आपके परिवार में किसी भी प्रकार के सदस्य को या फिर खुद को किसी रोग या गंभीर बीमारी से घिरने का संकेत करता है।
सपने में शादी के दौरान किसी दुल्हन को देखना
जब कभी किसी महिला की शादी को जोड़े के रूप में देखते हैं, तो ऐसा सपना आपके जीवन में खुशियां लाने का संकेत करता है. लेकिन यहां पर एक समस्या यह है कि यदि आप सपनों में दुल्हन को रोते हुए देखते हैं, तो यह आपके लिए अशुभ संकेत करता है।
- कालसर्प दोष के 5 लक्षण और मंत्र जाने | कालसर्प दोष के फायदे और 9 निवारण उपाय | काल सर्प दोष क्या है ?
- किडनी स्टोन के नुकसान जाने | गुर्दे की पथरी कैसी होती है ? kidney stone ke lakshan in hindi
सपने में शादी के लिबास में खुद को देखना
जब कभी सपनों में अपने आप को खुद शादी के लिबास में एक दूल्हे के रूप में अपने आप को पाते हैं और उस वक्त यह भी देखते हैं कि हम जिस लिवास को पहने हुए हैं. वह गंदे हैं या साफ़। यदि गंदे हैं, तो आप जिंदगी में किसी प्रकार की तनाव भरी समस्या से गुजरने वाले हैं और यदि कपड़े चमक रहे हो या साफ हो, तो यह एक शुभ संकेत करता है कि आपके जीवन में सुख प्राप्त होने वाला है।
सपने में शादी देखना कमिटमेंट को याद दिलाती है |
कभी-कभी जब अपने बीते हुए समय में किसी प्रकार का कमिटमेंट किया हो, तो ऐसे में उसके कमिटमेंट को लंबे समय के बाद भूल जाते हैं और जब कभी सपने में शादी देख रहे हैं, तो यह संकेत करता है कि बहुत ही जल्द आप किसी के साथ कोई कमिटमेंट करने के लिए तैयार कर रहे हैं।















