सुबह-सुबह छिपकली देखने से क्या होता है जाने शुभ-अशुभ | Subha subha chipkali dekhne se kya hota hai

❤ इसे और लोगो (मित्रो/परिवार) के साथ शेयर करे जिससे वह भी जान सके और इसका लाभ पाए ❤

सुबह सुबह छिपकली देखने से क्या होता है | Subha subha chipkali dekhne se kya hota hai : अक्सर करके घरों की दीवारों पर छिपकली देखने को मिलती हैं, इसलिए लोग ज्यादातर छिपकली की तरफ ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन हम आपको बता दे की ,ज्योतिष शास्त्र में छिपकली को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, मान्यता है कि यदि पूजा घर में छिपकली दिख जाए तो मंदिर में रखे चावल और सिंदूर छिपकली के ऊपर दूर से छिड़काकर मन में अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है.

सुबह सुबह छिपकली देखने से क्या होता है

तो वही शकुन शास्त्र में बताया गया है कि, किसी विशेष समय पर छिपकली के दिखने या फिर शरीर पर गिरने से भविष्य में होने वाले शुभ-अशुभ घटनाओं के संकेत मिलते हैं, ऐसे में आइए जानते हैं कि सुबह सुबह छिपकली देखने से क्या होता है ?

♦ नई और लेटेस्ट जानकारी के लिए हमसे जुड़ें ♦
🟢 WhatsApp चैनल Follow करें ✈️ Telegram चैनल से जुड़ें 👥 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें ▶ YouTube पर Subscribe करें 💬 Telegram ग्रुप में सवाल पूछें ★ Facebook पेज Like करें
OSir.in से जुड़े रहें और नई जानकारी पाते रहें!

ऐसे में जो भी जातक जातिका सुबह सुबह छिपकली देखने संकेत को विस्तार से जानना चाहते हैं तो इसलिए को शुरू से अंत तक अवश्य पढ़ें.

सुबह सुबह छिपकली देखने से क्या होता है ? | Subha subha chipkali dekhne se kya hota hai ?

शकुन शास्त्र में बताया गया है कि यदि सुबह-सुबह उठने के तुरंत बाद फर्श पर, दीवार पर, कहीं पर भी आपको छिपकली नजर आती है तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अपार धन की प्राप्ति होने वाली है.

छिपकली

ऐसा इसलिए क्योंकि छिपकली को ज्योतिष शास्त्र में मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. ऐसे में यदि जो व्यक्ति सुबह-सुबह सबसे पहले छिपकली देखता है तो उसे समझना चाहिए कि उस व्यक्ति को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने वाली है.

सुबह-सुबह छिपकली की आवाज सुनाई देना | Subha-subha chipkali ki awaz sunai dena

छिपकली की आवाज बहुत कम सुनाई देती है क्योंकि छिपकली के बोलने को लेकर शकुन शास्त्र में विशेष महत्व बताया गया है, बताया जाता है कि यदि सुबह- सुबह सोकर उठने पर सबसे पहले आपको छिपकली की आवाज सुनाई देती हैं, तो इसका तात्पर्य है कि आपको कोई ऐसी शुभ खबर मिलने वाली है. जिससे आपको बहुत बड़ी खुशी प्राप्त होगी.

सुबह-सुबह मरी हुई छिपकली देखना | Subha-subha mari hui chipkali dekhna

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि यदि सुबह-सुबह उठने पर सबसे पहले आपको मरी हुई छिपकली नजर आती है, तो इसका तात्पर्य है कि आपके परिवार में किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधित बहुत बड़ी समस्या होने वाली है, जिससे उस व्यक्ति की जान भी जा सकती है क्योंकि छिपकली मां लक्ष्मी का प्रतीक है. जिन्हें मरे हुए रुप में देखना अशुभ संकेत देता है.

lizard

ऐसे में इस अशुभ संकेत को टालने के लिए ज्योतिष शास्त्र में समस्या निवारण के लिए बताए गए उपायो को अपनाना चाहिए.

सुबह-सुबह दो छिपकलियों को आपस में लड़ते हुए देखना | Subah-subah do chipkaliyo ko aapas me ladte hue dekhna

शकुन शास्त्र में बताया गया है कि यदि सुबह-सुबह सोकर जगने के तुरंत बाद आपको दो छिपकलियाँ आपस में लड़ाई करती हुई नजर आ जाए, तो इसका तात्पर्य है कि उस दिन आपका किसी न किसी के साथ विवाद अवश्य होगा. जिससे आपके बीच दुश्मनी हो सकती है.

सुबह-सुबह पूजा घर में छिपकली का दिखना | Subah-subah puja ghar me chipkali ka dikhana

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि यदि सुबह-सुबह पूजा घर में छिपकली नजर आती है , तो इसका तात्पर्य है कि आपके परिवार में आर्थिक लाभ प्राप्त होने वाला है.

Lizard छिपकली

ऐसे में यदि आपको जब भी सुबह-सुबह पूजा घर में छिपकली नजर आए , तो उसके ऊपर मंदिर में रखे चावल और सिंदूर छिड़ककर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें तो आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी.

दीपावली के दिन सुबह-सुबह छिपकली देखना | Dipawali ke din subah-subah chipkali dekhna

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि दीपावली के दिन सुबह-सुबह घर की उत्तर दिशा में छिपकली देखना घर में मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत देता है. ऐसे में यदि आपको दीपावली के दिन अपने घर में छिपकली नजर आती है, तो उसे गलती से भी मारने या घर से भगाने की भूल न करें.

सुबह-सुबह घर के चौखट पर छिपकली का दिखना | Subha-subha ghar ke chukhat par chipkali ka dikhana

Lizard छिपकली

शकुन शास्त्र में बताया गया है कि यदि किसी व्यक्ति को सुबह-सुबह घर की चौखट पर छिपकली नजर आती है, तो इसका तात्पर्य है कि आपके घर में किसी मेहमान का आगमन होने वाला है या फिर आपको कोई नई समाचार मिलने वाली है.

FAQ: सुबह-सुबह छिपकली देखने से क्या होता है ?

रोज-रोज छिपकली देखने से क्या होता है ?

रोज-रोज छिपकली देखने का मतलब है कि आपका जीवन सरल और सुखमय होने वाला है.

सुबह-सुबह घर की दीवार पर छिपकली को ऊपर की ओर चढ़ते हुए देखना ?

शकुन शास्त्र में बताया गया है कि यदि सुबह-सुबह घर की दीवार पर छिपकली ऊपर की ओर चढ़ते हुए नजर आए, तो इसका तात्पर्य उस दिन आप जो भी कार्य करेंगे उस कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी.

छिपकली देखना कब शुभ होता है ?

दीपावली के दिन में छिपकली देखना सबसे शुभ होता है, इस दिन छिपकली देखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.

निष्कर्ष

मित्रों, जैसा कि आपका प्रश्न था कि सुबह-सुबह छिपकली देखने से क्या होता है ? जिस प्रश्न के उत्तर के लिए हमने शकुन शास्त्र में छिपकली देखने से जुड़े शुभ, अशुभ संकेतों में से सुबह-सुबह छिपकली देखने से प्राप्त होने वाले संकेत के विषय में बताया है .

ऐसे में अगर आप लोगों ने इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़ा होगा तो आप लोगों को सुबह सुबह छिपकली देखने से क्या होता है ? इस टॉपिक से संबंधित अच्छी खासी जानकारी प्राप्त हो गई होगी . तो दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि आप लोगों को हमारे द्वारा बताई गई जानकारी पसंद आई होगी साथ में उपयोगी भी साबित हुई होगी.

❤ इसे और लोगो (मित्रो/परिवार) के साथ शेयर करे जिससे वह भी जान सके और इसका लाभ पाए ❤
Scroll to Top