पशुपति व्रत के नियम | Pashupati vrat ke niyam : नमस्कार मित्रों आज मैं आप लोगों को इस लेख में पशुपति व्रत के नियम बताऊंगी, इसी के साथ में इस व्रत को कब ,किस, प्रकार से करना चाहिए इसके विषय में भी विधिवत जानकारी प्रदान करेंगे ताकि जो लोग पशुपति व्रत को पहली बार कर रहे हैं तो वह लोग इस लेख के माध्यम से पशुपति व्रत से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त सकें.
हिंदू धर्म में कई तरह के व्रतों का चलन है जिनमें से हर एक व्रत को करने के लिए अलग-अलग नियम ,अलग-अलग दिल, अलग अलग समय, और अलग-अलग पूजा विधि बताई जाती है, इसलिए कोई भी व्रत करने से पहले उस व्रत को करने के नियम, शुभ समय, शुभ दिन ,पूजा विधि इन सब से परिचित होना बेहद अनिवार्य होता है.

क्योंकि विधिवत तरीके से व्रत करने पर भगवान हमसे अति शीघ्र प्रसन्न होते हैं जिससे वह हमें हमारी इच्छा अनुसार फल प्रदान करते हैं. इसी के विपरीत अगर हम किसी भी व्रत में उस व्रत को करने के नियम व्रत में उचित पूजा विधि इन सब को छोड़कर उस व्रत को अपने अनुसार करते हैं.
तो इससे भगवान हमसे रुष्ट हो जाते हैं जिससे हमारे जीवन में आए दिन नई-नई परेशानियां घटित होती रहते हैं इसीलिए किसी भी व्रत के नियम पूजा विधि अवश्य जान लेनी चाहिए.
व्रतों के इस महत्व को ध्यान में रखते हुए आज मैं इस लेख में पशुपति व्रत को करने के कुछ प्रमुख नियम आप लोगों को बताऊंगी जिन नियमों का पालन करके आप पशुपति व्रत को करके इस व्रत से प्राप्त होने वाले सभी प्रकार के लाभ हासिल करने में सक्षम हो सकते हैं .
ऐसे में जो लोग पशुपति व्रत के नियम जानकारी के साथ-साथ इस व्रत से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से परिचित होना चाहते हैं तो वह लोग कृपया करके इस लेख को शुरू से अंत तक अवश्य पढ़ें.
- 1. पशुपति व्रत के नियम | Pashupati vrat ke niyam
- 2. पशुपति व्रत की कथा | Pashupati vrat ki katha
- 3. पशुपति व्रत में क्या खाना चाहिए ? | Pashupati vrat me kya khana chahiye ?
- 4. पशुपति व्रत करने की संपूर्ण उचित विधि | Pashupati vrat karne ki sampuran uchit vidhi
- 5. पशुपति व्रत करने के लाभ | Pashupati vrat karne ke labh
- 6. FAQ : पशुपति व्रत के नियम
- 7. निष्कर्ष
पशुपति व्रत के नियम | Pashupati vrat ke niyam
पशुपति नाथ भगवान जी भगवान शिव का रुप है इसीलिए यह व्रत भगवान शिव के नाम से भी जाना जाता है इस व्रत को करने के लिए शास्त्रों और धार्मिक ग्रंथों में कई तरह के नियम बनाए गए हैं जिनमें से मैं कुछ खास नियम बता रही हूं जिनका पालन करके आप पशुपति व्रत को विधिवत रूप से सफल कर सकते हैं वह नियम नीचे एक क्रम से बताएं जा रहे हैं जैसे,

1. पशुपति व्रत में ब्रह्मचर्य का पालन करना विशेष महत्वपूर्ण नियम बताया गया है.
2. पशुपति व्रत को करने से पहले इस व्रत को 5 सोमवार तक विधिवत तरीके से करने का संकल्प लेना महत्पूर्ण बताया गया है .
3. पशुपति व्रत को करने के लिए मांस मछली गुटका तंबाकू का सेवन करना वर्जित बताया गया है.
4. पशुपति व्रत में आप घर के बजाय अपने घर के आस-पास कोई नदी हो उसमें स्नान करें तो उत्तम रहेगा क्योंकि कोई भी व्रत करने के लिए नदी में स्नान करना एक प्रमुख नियम होता हैं.
5. अगर आप घर पर रहकर ही पशुपति का व्रत कर रहे हैं तो घर की साफ सफाई का और शुभ दिशा और ईश्वर की प्रतिमा कैसी होनी चाहिए इसका विशेष ख्याल रखें.
6. अगर आप मंदिर में जाकर पशुपति व्रत को करते हैं तो आप पहली बार जिस मंदिर में पशुपति व्रत करने के लिए जाएं तो लगातार पांच सोमवार उसी मंदिर में जाएं.
7. पशुपति व्रत को किसी के आहित के लिए बिल्कुल भी ना करें.
8. अगर महिलाओं में मानसिक धर्म जिसे पीरियड बोलते हैं कि समस्या चल रही हो तो वह लोग इस व्रत को ना रखें.
9. पशुपति व्रत को करने से पहले व्रत के लिए पूजा की सारी सामग्री की व्यवस्था अवश्य कर लें.
10. पशुपति व्रत में सुबह शाम दोनो टाइम पशुपति नाथ की विधिवत पूजा करना अनिवार्य बताया गया है.
11. पशुपति व्रत को 5 सोमवार लगातार करना चाहिए.
12.उपवास की अवधि में काम, क्रोध, लोभ, मोह तथा अहंकार अपने मन में बिल्कुल भी ना आने दे.
13. किसी कारण अगर आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो पशुपति व्रत ना करें क्योंकि व्रत में चेतन रहित रहना बहुत अनिवार्य होता है ऐसे में अगर आप बीमार रहकर व्रत को करेंगे तो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर नहीं होगा .
14. गर्भवती महिला को पशुपति व्रत नहीं करना चाहिए.
15. वैसे तो हमेशा हर किसी का मान सम्मान करना चाहिए लेकिन पशुपति व्रत में मुख्य रूप से महिलाओं छोटे बच्चों और अपने से बड़ों का मान सम्मान करें.
16. पशुपति व्रत के दौरान हिंसा कार्य बिल्कुल भी ना करें.
तो मित्रों यह पशुपति व्रत के प्रमुख नियम है अगर कोई भी जातक जातिका पशुपति व्रत में इन नियमों का पालन करता है तो उसे भगवान शिव ,माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होने के साथ-साथ पशुपति व्रत को करने से प्राप्त होने वाले सभी प्रकार के लाभ हासिल होंगे.
पशुपति व्रत की कथा | Pashupati vrat ki katha
कई प्रकार के धार्मिक ग्रंथों और धारावाहिक में पशुपति व्रत को लेकर एक पौराणिक कथा बताई गई है जिसमें यह बताया गया है कि एक बार भगवान शिव नेपाल की सुंदर तपोभूमि को देखकर काफी ज्यादा प्रफुल्लित हुए और सोचने लगे यह तपोवन कितनी सुंदर है काश यहां पर हमारा निवास स्थान होता इस प्रश्न के चलते भगवान शिव ने वहां पर रहने के विषय में सोचा, सोचने के बाद भगवान शिव कैलाश छोड़कर नेपाल की तपोभूमि निवास करने लगे.
भगवान शिव नेपाल की तपोभूमि में 3 सींग वाले मृग (चिंकारा) बन कर, विचरण करने लगे। नेपाल की तपोभूमि को पशुपति या मृगस्थली भी कहते हैं तपोभूमि के इस नाम के कारण भगवान शिव को वहां पर पशुपति के नाम से जाना जाने लगा था.
जब भगवान शिव तपोभूमि पर निवास करने लगे तो उसके कुछ दिन पश्चात कैलाश पर्वत पर भगवान शिव की अनुपस्थिति देखकर ब्रह्मा सहित अन्य देवता काफी ज्यादा चिंतित होने लगे और वह सोचने लगे कि आखिर त्रिलोचन गए तो कहां गए उसके बाद सभी देवी देवता भगवान शिव की खोज में निकल पड़े.

भगवान शिव की खोज करते करते जब सभी देवता तपो भूमि की ओर पहुंचे तब उन्होंने तीन सिंह वाले मोहक को विचरण करते हुए देखा जो भगवान शिव ही थे, उस तीन सिंह वाले मोहक को देखकर सभी देवी देवताओं ने अनुमान लगाया कि यह भगवान शिव ही है उसके बाद ब्रह्मा ने अपनी योग माया से देखा तो सच में वह भगवान शिव ही थे
इस प्रकार वह भगवान शिव को पहचान गए और उन्हें पकड़ने के लिए छलांग लगाई छलांग लगाने पर उन्होंने मोहक की सींग पकड़ी वह भी टूट गई मोहक की सिंग टूटकर उस तपोभूमि के पवित्र क्षेत्र पर गिर गई जहां पर महारुद्र उत्पन्न हुए जिन्हें पशुपति नाम से जाना जाने लगा.
उसके बाद भगवान शिव की इच्छा अनुसार भगवान विष्णु ने उन्हें नागमती के ऊंचे स्थान किले पर मुक्ति दिला दी और वहां पर भगवान शिव के रूप में लिंग की स्थापना की जिसे पशुपति नाम से प्रसिद्धि किया गया .
जिसको लेकर ऐसा कहा गया कि जो भी व्यक्ति पशुपतिनाथ की पूजा या फिर व्रत करेगा तो उस व्यक्ति के जीवन में चल रही समस्त समस्याओं का भगवान पशुपतिनाथ जी निवारण साथ ही व्रत करने वाले जातक को उसकी इच्छा के अनुरूप फल प्रदान करेंगे तब से लेकर आज तक पशुपति व्रत का काफी ज्यादा महत्व है.
पशुपति व्रत में क्या खाना चाहिए ? | Pashupati vrat me kya khana chahiye ?
पशुपति व्रत में फलाहार सेवन कर सकते हैं इसके अलावा आप कुट्टू के आटे से बना हलवा खा सकते हैं वैसे तो व्रत का अर्थ होता है बिना कुछ खाए पिए भगवान की भक्ति में लीन रहना लेकिन शरीर में ऊर्जा लाने के लिए किसी व्रत में फलाहार का सेवन करना अनिवार्य बताया गया है.

इसी के साथ में आप इस व्रत में सेंधा नमक का सेवन भी कर सकते हैं.
पशुपति व्रत करने की संपूर्ण उचित विधि | Pashupati vrat karne ki sampuran uchit vidhi
पशुपति व्रत करने की संपूर्ण विधि नीचे एक क्रम से बताइए जा रही हैं.

1. सोमवार के दिन सूर्योदय से पहले दैनिक कार्य करने के पश्चात स्नान आदि से निवृत होकर स्वच्छ वस्त्र धारण कर ले .
2. स्नान आदि से निवृत होने के बाद व्रत पूजा के लिए फल, फूल, अक्षत ,बेलपत्र, लाल चंदन, जल से भरा हुआ कलश, कच्चा दूध, भगवान को भोग लगाने के लिए मिष्ठान आरती के लिए एक थाली कपूर ,देशी घी या सरसों का तेल आदि सामग्री की व्यवस्था कर दें.
3. व्रत की सारी सामग्री इकट्ठा हो जाने के बाद आप उस सारी सामग्री को लेकर अपने आसपास भगवान शिव के मंदिर में पहुंच जाएं.
4. अगर आप घर पर इस व्रत को करना चाहते हैं तो घर पर भी कर सकते हैं.
5. भगवान शिव के समक्ष पहुंचने पर आप सबसे पहले भगवान शिव के सामने प्रणाम करके उनके सामने धूप बत्ती अगरबत्ती जलाएं उसके बाद अपने दाहिने हाथ में गंगाजल लेकर पशुपति व्रत को पांच सोमवार तक करने का संकल्प लें उसके बाद भगवान शिव के सामने फल फूल अक्षत जो भी सामग्री आपके पास है अर्पित कर दें.
6. सामग्री अर्पित करने के बाद आप भगवान शिव को भोग लगाएं उसके बाद थाली में कपूर देसी घी या सरसों के तेल इन तीनों में से किसी एक चीज का दीपक जलाकर इनकी संपूर्ण आरती करें.
7. भगवान शिव की आरती करने के पश्चात इनके समक्ष हाथ जोड़कर पूजा में हुई भूल चूक के लिए क्षमा याचना मांगे उसके बाद आपकी जो भी समस्या है उस समस्या को भगवान के समक्ष प्रस्तुत करके उस समस्या निवारण हेतु ईश्वर से अपने शब्दों में प्रार्थना करें.
8. इस तरह से पशुपति व्रत में सुबह के टाइम की जाने वाली पूजा संपन्न होती है अब आपको दोपहर में फलाहार में कोई भी फल का सेवन कर सकते हैं उसके बाद आप संध्याकाल यानी कि सूर्यास्त से थोड़ा पहले इसी विधि द्वारा भगवान शिव की फिर से पूजा करना है और 6 दीपक जलाने हैं.
9. दीपक आप देसी घी या सरसों के तेल के जला सकते है दीपक जलाने के बाद आप तीन हिस्सों में भगवान शिव को भोग लगाएं उसके बाद 6 दीपक में से एक दीपक और 3 भोग हिस्सों में से एक भोग का हिसाब अपने घर वापस ले आए और उस दीपक को आप अपने घर की प्रथम चौखट पर रखकर भगवान शिव से अपनी मनोकामना पूर्ति के प्रार्थना करें.
उसके बाद उस प्रसाद को आप अपने आसपास के लोग और परिवार में अर्पित करें उसके बाद खुद भी उस प्रसाद को ग्रहण करके व्रत खोलें.
10. इस विधि से आप पांच सोमवार पशुपति व्रत को करें लास्ट सोमवार को आप इस व्रत का उद्यापन करना है उद्यापन करने के लिए आप भगवान शिव के मंदिर में पानी वाला नारियल कलश से लपेट कर शिव के मंदिर में रख देना है और उनसे हाथ जोड़कर अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करना है हो सके तो ब्राह्मण लोगों को भोजन भी कराएं इस तरह से इस व्रत का उद्यापन किया जाता है.
11. इतनी प्रक्रिया के बाद पशुपति व्रत पूर्ण रूप से सफल होता है.
पशुपति व्रत करने के लाभ | Pashupati vrat karne ke labh
पशुपति व्रत करने से भगवान शिव के साथ माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है जिससे जीवन में चल रही सभी प्रकार की समस्याए धीरे-धीरे ठीक होने लगती है और सभी प्रकार के कार्य क्षेत्रों में तीव्र गति से प्रगति हासिल होती है.
- पशुपति व्रत को करने से आपके घर में सुख समृद्धि और शांति आती है.
- पशुपति व्रत एक ऐसा व्रत है जिसको विधि-विधान और नियम द्वारा करने से सभी क्षेत्रों में तीव्र प्रगति होती है.
- भगवान भोलेनाथ का यह व्रत संपूर्ण करने पर आपको भोलेनाथ का आशीर्वाद और आपकी सभी मनोकामना ओं की पूर्ति होती है.
- पशुपति व्रत करने से घर में धन संबंधित परेशानियां हमेशा के लिए दूर हो जाती है.
- पशुपति व्रत घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कराता है.

FAQ : पशुपति व्रत के नियम
[faq-schema id=”64250″]निष्कर्ष
प्रिय मित्रों जैसा कि आज के इस लेख में हमने पशुपति व्रत के नियम टॉपिक से संबंधित जानकारी प्रदान की है जिसमें हमने पशुपति व्रत के नियम जानकारी के साथ-साथ पशुपति व्रत से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी बताई है .
अगर आप लोगों ने इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़ा होगा तो आप लोगों को पशुपति व्रत से रिलेटेड अच्छी खासी जानकारी प्राप्त हो गई होगी जिसे पढ़कर आप लोग पशुपति व्रत को विधिपूर्वक कर सकते हैं तो मित्रों हम उम्मीद करते हैं आप लोगों को हमारे द्वारा बताई गई जानकारी पसंद आई होगी साथ में उपयोगी भी साबित हुई होगी.





