पूजा करते समय दीपक का बुझना क्यों है अपशगुन : कारण और निवारण | Puja karte samay deepak ka bujhna

❤ इसे और लोगो (मित्रो/परिवार) के साथ शेयर करे जिससे वह भी जान सके और इसका लाभ पाए ❤

पूजा करते समय दीपक का बुझना | Puja karte samay deepak ka bujhna : हेलो मित्रों नमस्कार आज मैं इस लेख में आप लोगों को पूजा करते समय दीपक का बुझना टॉपिक से संबंधित जानकारी प्रदान करुगी. जिसमें मैं आप लोगों को बताऊंगी कि अगर पूजा करते समय किसी कारणवश पूजा घर का दीपक बुझ जाता है तो इसका क्या मतलब होता है ?

इसके विषय में सरल एवं सटीक जानकारी देने की कोशिश करेंगे. अक्सर करके कई बार ऐसा होता है कि हम लोग पूजा कर रहे होते हैं और अचानक से पूजा घर का दीपक बुझ जाता है. तब ऐसे में हमारे मन में तरह-तरह के अशुभ विचार आने लगते हैं और हमारा मन घबराने लगता है.

पूजा करते समय दीपक का बुझना

दीपक के बुझने को काफी अपशगुन संकेत माना जाता है, हालांकि कई तरह के धार्मिक ग्रंथों और शास्त्रों में पूजा घर में दीपक के बुझने को लेकर तरह-तरह के विचार प्रस्तुत किए गए हैं. जिनके विषय में हम इस लेख में विस्तार से बताने वाले हैं.

ऐसे में जो भी जातक-जातिका इस जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं तो उन लोगों से निवेदन है कि कृपया करके इस लेख को शुरू से अंत तक अवश्य पढ़े, ताकि आप लोग सारी जानकारी को भलीभांति प्राप्त कर सकें.

पूजा करते समय दीपक का बुझना | Puja karte samay deepak ka bujhna

कई तरह के प्रचलित धार्मिक धारावाहिक और बुजुर्ग लोगों की मान्यताओं के अनुसार, अगर पूजा करते समय दीपक बुझ जाता है तो यह एक बहुत बड़ा अपशगुन माना जाता है, जो हमें यह संकेत देता है कि हमारे द्वारा की गई पूजा में हमसे कहीं ना कहीं कोई भूल हुई है. जिसके कारण ईश्वर हम से रुष्ट हो गए है.

जब भगवान किसी भी व्यक्ति से रूष्ट हो जाते हैं तो उस इंसान की मनोकामनाओ की पूर्ति में तमाम अड़चनें और परेशानियां आने लगती हैं.

पूजा करते समय दीपक बुझने के कारण | Puja karte samay deepak bujhane ke karan

अगर पूजा करते समय दीपक बुझ जाता हैं तो इसके कई सारे कारण होते हैं. जिनके विषय में नीचे एक क्रम से बताया जा रहा है जैसे-

puja

  1. पूजा घर में खिड़की दरवाजे से हवा आने की सुविधा होने के कारण कई बार पूजा करते समय दीपक बुझ जाता है.
  2. दीपक में पर्याप्त मात्रा में तेल ना होने के कारण पूजा के बीच में ही तेल खत्म हो जाता है. जिसकी वजह से दीपक बुझ जाता है.
  3. अगर किसी कारणवश ईश्वर हमसे नाराज हो जाते हैं, तो ऐसे में भी पूजा घर का दीपक बुझ जाता हैं .
  4. दिखावे का पूजा पाठ करने से भगवान हमसे क्रोधित हो जाते हैं. जिसके करण पूजा करते समय बार-बार अपशगुन घटनाएं होती रहती है.
  5. दीपक में सही बाती का प्रयोग ना करने से भी दीपक पूजा करते समय बुझ सकता हैं.
  6. पूजा करते समय दीपक को अशुभ दिशा में रखने से भी दीपक अचेतन रूप में आ जाता हैं.

तो मित्रों यह कुछ प्रमुख कारण है. जिनकी वजह से पूजा करते समय दीपक बुझ जाता है. अगर आप लोग इन कारणों पर ध्यान देते हैं, तो पूजा करते समय दीपक को बुझने से बचा सकते हैं.

पूजा करते समय दीपक बुझ जाए तो क्या करें ? | Puja karte samay deepak bujh jaye to kya kare ?

कई तरह के धार्मिक ग्रंथ और बुजुर्ग लोगों की मान्यताओं के अनुसार बताया गया है, अगर पूजा करते समय दीपक बुझ जाए तो आप आपने ईश्वर से माफी मांगने के साथ-साथ अपने पूर्वजों, पितरों, कुल देवी-देवता सभी से सच्चे हृदय से माफी मांगकर दीपक को फिर से जलाकर, ईश्वर की विधिवत रूप से पूजा अर्चना करें .

पूजा संपन्न होने के बाद घर में सभी को पूजा का प्रसाद दे और अपने सास-ससुर, पति का आशीर्वाद ले साथ में पांच या सात छोटी कन्याओं का भी आशीर्वाद लें. ऐसा करने से दीपक के बुझने का अशुभ प्रभाव कम हो जाएगा.

1. पूजा का दीपक किस दिशा में जलाएं

puja

मान्यताओं के अनुसार दीपक को घर की पश्चिम या फिर उत्तर दिशा की तरफ जलाना सबसे उत्तम माना जाता है क्योंकि यह दिशाएं सकारात्मकता का केंद्र मानी जाती हैं.

2. पूजा करने का शुभ समय क्या होता है

मान्यताओं के अनुसार पूजा के लिए प्रातकाल और संध्याकाल, सूर्य अस्त से थोड़ा पहले पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है क्योंकि यह दोनों समय ईश्वर की उपस्थिति को दर्शाते हैं. जिससे पूजा करने वाले जातक को मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं.

नित्य पूजा करते समय ध्यान में रखने योग्य बातें | Nity puja karte samay dhyan me rakhne yogya bate

अगर कोई भी व्यक्ति प्रतिदिन किसी न किसी देवी-देवता की पूजा करता है. तो उसे नीचे बताई जा रही प्रमुख बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपसे पूजा में कोई भी गलती ना हो, वह बातें कुछ इस प्रकार से है जैसे-

sorry

  1. पूजा करते समय किसी से भी वार्तालाप ना करें.
  2. पूजा करते समय अपने मन में कोई और विचार ना आने दे.
  3. पूजा करने से पहले पूजा कि सारी सामग्री की व्यवस्था कर ले उसके बाद पूजा करें.
  4. पूजा करते समय हाई मेकअप ना करें.
  5. महिलाओं में महावारी आने की समस्या में पूजा न करें.
  6. आप जिस भगवान की पूजा करते हैं. उसे श्रद्धा के साथ पूजा में भोग अवश्य लगाएं.
  7. पूजा में कभी बासी फूल मत चढ़ाएं.
  8. पूजा घर में हमेशा जल से भरा एक कलश अवश्य रखें और जब भी आपके घर में नकारात्मक वातावरण का अनुभव होने लगे तो उस गंगाजल को अपने घर में छिड़का दें. ऐसा करने से घर का वातावरण सकारात्मकता में बदल जाएगा.
  9. पूजा को एकदम चेतना रहित होकर करें. ऐसा ना हो कि आप पूजा कर रही हो और आपको नींद, जम्हाई आ रही हो ऐसा करने से भगवान नाराज हो जाते हैं, इसीलिए पूजा को तरोताजा होकर करें.
  10. पूजा करते समय हमेशा पूर्व, उत्तर या फिर पश्चिम दिशा की तरफ मुंह करके पूजा करें.

FAQ: पूजा करते समय दीपक का बुझना

[faq-schema id=”64256″]

निष्कर्ष

प्रिय मित्रों जैसा कि आज हमने इस लेख में पूजा करते समय दीपक का बुझना टॉपिक से संबंधित जानकारी प्रदान की है. जिसमें हमने आप लोगों को बताया है. अगर पूजा करते समय किसी कारणवश से दीपक बुझ जाता है, तो यह हमें किस प्रकार का संकेत देता है.

इसी के साथ में पूजा-पाठ से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की है. जिसे पढ़ने के बाद आप लोग पूजा-पाठ में शुभ-अशुभ जानकारी से भलीभांति अवगत हो गए होंगे तो मित्रों हम उम्मीद करते हैं. आप लोगों को हमारे द्वारा बताई गई जानकारी पसंद आई होगी, साथ में उपयोगी भी साबित हुई होगी.

❤ इसे और लोगो (मित्रो/परिवार) के साथ शेयर करे जिससे वह भी जान सके और इसका लाभ पाए ❤
Scroll to Top