Stri ke sir par chipkali girna | स्त्री के सिर पर छिपकली गिरना : अक्सर करके सभी लोगों के घरों में छिपकली देखने को मिल जाती हैं क्योंकि यह अधिकतर लोगों के घरों में ही निवास करती हैं और कीड़े मकोड़े खाकर अपना पेट भरती हैं. कहां जाता है कि छिपकली एक सामान्य जीव प्राणी है. जो लोगों को बिना किसी कारण के नुकसान नहीं पहुंचाती है इसीलिए कोई भी व्यक्ति छिपकली पर ज्यादा ध्यान नहीं देता है लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं.

जो घरों में छिपकली देखते ही उसे घर से भगाने के उपाय खोजने लगते हैं. जो कि एक बहुत ही बड़ा पाप माना जाता है. क्योंकि शकुन शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार छिपकली को माँ लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. जिसका घर में होना या शरीर पर गिरना कई मायनों में भविष्य में आने वाली अच्छे और बुरे दिनों की जानकारी देते हैं.
ऐसे में आइए जानते हैं कि किसी स्त्री के सिर पर छिपकली गिरने का क्या मतलब होता है ? और इससे हमें किस प्रकार का संकेत मिलता है ?
- 1. स्त्री के सिर पर छिपकली गिरना | Stri ke sir par chipkali girna
- 2. स्त्री के माथे पर छिपकली गिरना | Stri ke mathe par chipkali girna
- 3. स्त्री के गर्दन पर छिपकली गिरना | Stri ke gardan par chipkali girna
- 4. स्त्री के नाक पर छिपकली गिरना | Stri ke naak par chipkali girna
- 5. स्त्री के होठों पर छिपकली गिरना | Stri ke hotho par chipkali girna
- 6. स्त्री के कानों पर छिपकली गिरना | Stri ke kaano par chipkali girna
- 7. स्त्री के हाथों पर छिपकली गिरना | Stri ke hatho par chipkali girna
- 8. स्त्री के पेट या नाभि पर छिपकली गिरना | Strike pet ya nabi par chipkali girna
- 9. स्त्री के पैर पर छिपकली गिरना | Stri ke pair par chipkali girna
- 10. FAQ : स्त्री के सिर पर छिपकली गिरना
- 11. निष्कर्ष
स्त्री के सिर पर छिपकली गिरना | Stri ke sir par chipkali girna
शकुन शास्त्र के अनुसार यदि किसी स्त्री के सर पर छिपकली गिरती हैं तो यह उस महिला के लिए बहुत अशुभ संकेत माना जाता है क्योंकि जब किसी स्त्री के बालों पर छिपकली गिरती है तो इसका मतलब यह होता है कि आने वाले कुछ दिनों में आपको कोई अशुभ समाचार मिलने वाले हैं.

स्त्री के माथे पर छिपकली गिरना | Stri ke mathe par chipkali girna
शकुन शास्त्र के अनुसार यदि किसी महिला के माथे के बाएं हिस्से पर छिपकली गिरती है तो यह उस महिला के लिए बहुत ही शुभ संकेत है माना जाता है क्योंकि महिला के शरीर के बाये हिस्से पर छिपकली का गिरना शुभ होता है. ऐसे में यदि किसी महिला के माथे पर बाएं हिस्से की तरह छिपकली गिरती है तो इसका तात्पर्य यह होता है कि आने वाले कुछ दिनों में आपको धन प्राप्ति होने वाली है.
स्त्री के गर्दन पर छिपकली गिरना | Stri ke gardan par chipkali girna

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी स्त्री के गर्दन के बाए हिस्से पर छिपकली गिरती है तो यह उस महिला के लिए बहुत ही अच्छा संकेत देती है क्योंकि गर्दन पर छिपकली गिरना समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने का संकेत देती है.
स्त्री के नाक पर छिपकली गिरना | Stri ke naak par chipkali girna
शकुन शास्त्र के अनुसार चाहे स्त्री हो या फिर पुरुष यदि उस व्यक्ति के नाक पर छिपकली गिरती है तो यह उस व्यक्ति के लिए बहुत ही अच्छा संकेत माना जाता है क्योंकि नाक पर छिपकली गिरना सौभाग्य में वृद्धि होने का संकेत देती है.
स्त्री के होठों पर छिपकली गिरना | Stri ke hotho par chipkali girna
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी महिला या पुरुष के नीचे वाले होठ पर छिपकली गिरती है तो यह उस व्यक्ति के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है क्योंकि नीचे वाले होठ पर छिपकली गिरने का मतलब यह होता है कि आपको धन, वैभव और मान-सम्मान प्राप्त होने वाला है . लेकिन इसी के विपरीत यदि ऊपर वाले होठ पर छिपकली गिरती है तो यह महिला और पुरुष दोनों के लिए अशुभ माना जाता है क्योंकि ऊपर वाले होठ पर छिपकली गिरना धन हानि का संकेत देती हैं .
स्त्री के कानों पर छिपकली गिरना | Stri ke kaano par chipkali girna

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी स्त्री के बाएं कान पर छिपकली गिरती है तो यह उस महिला के लिए बहुत ही शुभ संकेत होता है क्योंकि बाएं कान पर छिपकली गिरने से स्त्री की आयु में वृद्धि होती है. इसी के विपरीत यदि स्त्री के दाहिने कान पर छिपकली गिरती है तो इसका मतलब यह होता है कि उस महिला को आभूषण की प्राप्ति होने वाली है.
स्त्री के हाथों पर छिपकली गिरना | Stri ke hatho par chipkali girna
शकुन शास्त्र के अनुसार यदि किसी स्त्री के बाएं हाथ के किसी हिस्से पर भी छिपकली गिरती है तो आप उस महिला के लिए बहुत ही शुभ संकेत देती है क्योंकि स्त्री के बाएं हाथ पर छिपकली गिरने का तात्पर्य यह होता है कि उस महिला को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने वाली है.
लेकिन इसी के विपरीत यदि किसी स्त्री के दाहिने हाथ पर छिपकली गिरती है तो यह उस महिला के लिए अशुभ माना जाता है क्योंकि दाहिने हाथ पर छिपकली गिरना आर्थिक हानि और मानसिक चिंता की समस्या होने का संकेत देती है.
स्त्री के पेट या नाभि पर छिपकली गिरना | Strike pet ya nabi par chipkali girna

शकुन शास्त्र के अनुसार यदि किसी महिला के पेट पर छिपकली गिरती है तो इसका मतलब यह होता है कि उस महिला को कोई बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होने वाली है और यदि नाभि पर छिपकली गिरे तो इसका मतलब उस महिला की कोई बहुत बड़ी मनोकामना पूरी होने वाली है.
स्त्री के पैर पर छिपकली गिरना | Stri ke pair par chipkali girna
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी महिला के बाएं पैर के किसी भी हिस्से पर छिपकली गिरती है तो इसका मतलब यह होता है कि उस महिला को यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त होगा और यदि दाहिने पैर पर छिपकली गिरती है तो इसका मतलब यह होता है कि उस महिला आने वाले कुछ दिनों में को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं
FAQ : स्त्री के सिर पर छिपकली गिरना
[faq-schema id=”69909″]निष्कर्ष
हमारे प्रिय भाइयों बहनों जैसा की आप लोगों का प्रश्न था कि स्त्री के सिर पर छिपकली गिरने का क्या मतलब होता है ? जिस प्रश्न के उत्तर के लिए हमने शकुन शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्त्री के सिर पर छिपकली गिरने का मतलब और शुभ अशुभ संकेत ऊपर के लेख में विस्तार पूर्वक से बताया है .
ऐसे में यदि आप लोगों ने इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़ा होगा तो आप लोगों को स्त्री के सिर पर छिपकली गिरने का मतलब और संकेत जानकारी मिलने के साथ-साथ स्त्री के विभिन्न अंगों पर छिपकली गिरने का संकेत और मतलब जानकारी मिल गई होगी. जिसे पढ़ने के बाद आप लोग स्त्री के विभिन्न अंगों पर छिपकली गिरने के शुभ-अशुभ संकेतों के विषय में अच्छे से जान गए होंगे .
तो दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि आप लोगों को हमारे द्वारा बताई गई जानकारी पसंद आई होगी साथ में उपयोगी भी साबित हुई होगी.





